बिहार : भाजपा सांसद का कटा टिकट, निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

Follow न्यूज्ड On  

बांका | बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सीट बंटवारे में बांका लोकसभा सीट जद (यू) के कोटे में जाने से नाराज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी सोमवार को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल कुमारी ने यहां रविवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “यहां के कार्यकर्ताओं की मांग है कि मैं उनके स्वाभिमान की खातिर चुनाव लड़ूं। यही कारण है कि मुझे यह फैसला लेना पड़ा।”

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ने दावा किया, “बतौर निर्दलीय मैं यहां से जीत हासिल करूंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करूंगी।”

उन्होंने कहा कि बांका सीट राजग के घटक जनता दल (युनाइटेड) के कोटे में जाने से यहां के कार्यकर्ता नाराज हैं।

पुतुल कुमारी ने कहा कि उनकी पुत्री अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह भी उनके प्रचार में उतरेंगी और लोगों से वोट मांगेंगी।

पिछले लोकसभा चुनाव में राजद के जय प्रकाश नारायण यादव ने भाजपा की पुतुल कुमारी को हराया था। इस बार यह सीट जद (यू) के कोटे में चली गई है। जद (यू) ने यहां से गिरधारी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बिहार के राजग में भाजपा और जद (यू) 17-17, जबकि लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।


बिहार में महागठबंधन ने 5 और उम्मदवारों की घोषणा की

बिहार : कन्हैया कुमार बेगूसराय से भाकपा उम्मीदवार

This post was last modified on March 25, 2019 11:41 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022