बिहार बंद के दौरान बेड़ियां पहनकर सड़क पर उतरे पप्पू यादव

Follow न्यूज्ड On  

पटना | नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के विरोध में वामपंथी दलों के बिहार बंद का जहां पूरे प्रदेश में असर देखा गया है, वहीं कई स्थानों पर अनूठा विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला है। बंद का समर्थन कर रहे जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव इस दौरान बेड़ियां पहनकर सड़क पर उतरे और उन्होंने आजादी मांगी। वहीं महात्मा गांधी सेतु पर प्रदर्शनकारियों ने डीजे में भोजपुरी गाने पर साड़ी पहनकर नृत्य किया। इस बीच राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास कई बंद समर्थकों ने अद्र्घनग्न होकर प्रदर्शन किया। वामपंथी दलों के इस बंद का रालोसपा, जन अधिकार पार्टी, हम, वीआईपी ने समर्थन किया है।

पप्पू यादव बेड़ियां और हाथ में हथकड़िया पहनकर पटना के डाक बंगला चौराहा पहुंचे और उन्होंने इससे आजादी की मांग की। उन्होंने कहा, “नागरिकता संशोधन अधिनियम संविधान की आत्मा पर हमला है। इस अधिनियम से देश को बांटने का प्रयास किया गया है।” उन्होंने इस अधिनियम से आजादी की मांग की।

दूसरी ओर, पटना के महात्मा गांधी सेतु पर भी अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। एक ओर जहां बंद के कारण लोग परेशान थे, वहीं सेतु जाम करने के लिए बंद समर्थन नृत्य करते दिखे। कई बंद समर्थक साड़ियां पहनकर भोजपुरी गीत पर सड़कों पर नृत्य कर रहे थे। इस दौरान गई बंद समर्थक ताली बजाते रहे और झूमते रहे।

बिहार के अन्य हिस्सों में भी सुबह से ही बंद का खासा असर देखने को मिल रहा है। विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटना में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। पटना में ट्रेन को रोकने की कोशिश करने के दौरान विकासशील इंसान पार्टी के अयक्ष मुकेश सहनी को पुलिस ने हिरासत में लिया।


CAA Protest: AMU में पुलिस ज्यादती पर इलाहाबाद हाइकोर्ट सख्त, केंद्र और UP सरकार को भेजा नोटिस

This post was last modified on December 19, 2019 4:18 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022