बिहार: चौथे चरण की 5 सीटों पर आज थमेगा प्रचार, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Follow न्यूज्ड On  

पटना | लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की सीटों के लिए शनिवार शाम प्रचार का शोर थम जाएगा। इस चरण में सोमवार को बिहार के पांच लोकसभा क्षेत्रों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में मतदान होना है। इस बीच, प्रचार के अंतिम दिन दोनों महागठबंधनों ने प्रचार को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजबब्बर जैसे दिग्गज अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

इस चरण में राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के रामचंद्र पासवान, बिहार के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित 66 उम्मीदवार मैदान में हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार में लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों में मतदान होना है। पहले तीन चरणों के मतदान में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 14 सीटों पर मतदान हो चुका है।


लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में 7 चरण में होगी वोटिंग, जानें कब-कब होगा मतदान

This post was last modified on April 27, 2019 3:44 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022