बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की शुभकामनाएं दी

Follow न्यूज्ड On  

 पटना, 1 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था और सूयरेपासना के महापर्व छठ पर देश और राज्य के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

 राज्यपाल फागू चौहान ने भगवान सूर्य की पूजा, आराधना से जुड़े ‘छठ महापर्व’ के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों व देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल चौहान ने अपने संदेश में कहा है, “भगवान सूर्य की पूजा-आराधना से जुड़े ‘छठ महापर्व’ से हमें साधना, सदाचरण, त्याग, तपस्या, आत्मिक पवित्रता तथा सर्वत्र स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने की सत्प्रेरणा मिलती है।”

उन्होंने लोक आस्था के इस पवित्र पर्व एवं व्रत को पूरी श्रद्घा, भक्ति और सदृश्यता के साथ मनाए जाने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्घि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदयीमान भगवान सूर्य को अघ्र्य अर्पित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्घि, शांति और सौहार्द्र के लिए प्रार्थना की है तथा राज्यवासियों से वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनाने की अपील की है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022