Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान किया। झारखंड विधानसभा चुनाव पांच चरणों में होंगे। पहले चरण की वोटिंग 30 नवंबर, दूसरा चरण 7 दिसंबर को, तीसरा चरण 12 दिसंबर को, चौथा चरण 16 दिसंबर और पांचवां चरण 20 दिसंबर को होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। चुनाव की घोषणा के साथ झारखंड में चुनाव आचार सहिंता लागू हो गई है। ऐसे में जान लें कि आपके विधानसभा क्षेत्र में किस चरण में कब वोट डाले जाएंगे।
जिला विधानसभा सीट
चतरा चतरा
गुमला गुमला, विष्णुपुर
लोहरदगा लोहरदगा
लातेहार मानिका (SC), लातेहार
पलामू डालटेनगंज, पनकी, विश्रामपुर, हुसैनाबाद, छत्तरपुर
गढ़वा गढ़वा, भवनाथपुर
नोटिफिकेशन | नामांकन की आखिरी तिथि | नाम वापस लेने की अंतिम तिथि | वोटिंग | परिणाम |
6 नवंबर | 13 नवंबर | 16 नवंबर | 30 नवंबर | 23 दिसंबर |
जिला विधानसभा सीट
पूर्वी सिंहभूम घाटशिला, पोटका, बहारागोड़ा, जुगलसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी
सरायकेला खरसांवां सरायकेला, खरसांवां
पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, मझगांव, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर
रांची तमाड़, मांडर
खूंटी खूंटी, तोरपा
गुमला सिसाई
सिमडेगा सिमडेगा, कोलेबीरा
नोटिफिकेशन | नामांकन की आखिरी तिथि | नाम वापस लेने की अंतिम तिथि | वोटिंग | परिणाम |
11 नवंबर | 18 नवंबर | 21 नवंबर | 7 दिसंबर | 23 दिसंबर |
जिला विधानसभा सीट
कोडरमा कोडरमा
हजारीबाग हजारीबाग, मांडू, बरकठा, बरही
चतरा सिमरिया
रामगढ़ रामगढ़, बड़का गांव
गिरीडीह धनवार
बोकारो गोमिया, बेमरो
सरायकेला खरसांवां ईचागढ़
रांची रांची, हटिया, सिल्ली, खिजरी, कांके
नोटिफिकेशन | नामांकन की आखिरी तिथि | नाम वापस लेने की अंतिम तिथि | वोटिंग | परिणाम |
16 नवंबर | 26 नवंबर | 30 नवंबर | 12 दिसंबर | 23 दिसंबर |
जिला विधानसभा सीट
देवघर देवघर, मधुपुर
गिरिडीह गिरिडीह, डुमरी, बगोदर, जमुआ, गांडे
बोकारो बोकारो, चंदकियारी
धनबाद धनबाद, झरिया, टुंडी, सिंदरी, निरसा, बाघमारा
नोटिफिकेशन | नामांकन की आखिरी तिथि | नाम वापस लेने की अंतिम तिथि | वोटिंग | परिणाम |
22 नवंबर | 29 नवंबर | 2 दिसंबर | 16 दिसंबर | 23 दिसंबर |
जिला विधानसभा सीट
साहिबगंज बोरियो, बारहेट, राजमहल
पाकुड़ पाकुड़, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा
दुमका दुमका, जामा, जरमुंडी, शिकारीपाड़ा
जामताड़ा जामताड़ा, नाला
देवघर सारठ
गोड्डा गोड्डा, महागामा, पोरियाहाट
नोटिफिकेशन | नामांकन की आखिरी तिथि | नाम वापस लेने की अंतिम तिथि | वोटिंग | परिणाम |
26 नवंबर | 3 दिसंबर | 6 दिसंबर | 20 दिसंबर | 23 दिसंबर |
बता दें, झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 31.3 फीसदी वोट के साथ 37 सीटें जीतने में कामयाब रही थी और उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) 3.7 फीसदी वोट के साथ 5 सीटें जीती थी। वहीं जेएमएम 20.4 फीसदी वोट के साथ 19 सीटें, कांग्रेस 10.5 फीसदी वोट के साथ 7 सीटें और जेवीएम 10 फीसदी वोट के साथ 8 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी। इसके अलावा अन्य के खाते में 6 सीटें आई थी।
This post was last modified on November 1, 2019 7:06 PM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…