बिहार : ‘कुर्मी चेतना महारैली’ की 25वीं वर्षगांठ पर 151 लोग सम्मानित

Follow न्यूज्ड On  

पटना | कुर्मी समाज में सामाजिक और राजनैतिक चेतना जगाने के लिए वर्ष 1994 में शुरू की गई ‘कुर्मी चेतना महारैली’ की 25वीं वर्षगांठ पर यहां मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य भर से आए बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के लोगों ने शिरकत की।

इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले 151 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आयोजन समिति के संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि आज हम सब के लिए गौरव की बात है कि 12 फरवरी, 1994 को पटना के गांधी मैदान में शुरू हुई ऐतिहासिक कुर्मी चेतना महारैली की 25वीं सालगिरह पर एकजुट होने का अवसर मिला है।

उन्होंने पहली कुर्मी चेतना महारैली को समाज के लिए ‘मील का एक पत्थर’ बताते हुए कहा, “उसी चेतना का परिणाम है कि बिहार की राज्य सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने का हमें अवसर प्राप्त हो सका। तब हमारी राजनीतिक भागीदारी मजबूत थी और विधायकों की संख्या 40 हुआ करती थी।”

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुर्मी समाज की राजनीतिक भागीदारी में गिरावट आई है और आज विधानसभा में हमारे समाज से विधायकों की संख्या 10 से 12 के बीच सिमट गई है।

अनिल कुमार ने कहा, “बिहार की सत्ता के शीर्ष पर हमारे समाज से आने वाले नीतीश कुमार जरूर हैं, परंतु उन्होंने समाज के लिए कुछ खास नहीं किया, जिसका नतीजा यह हुआ कि लगातार समाज के लोगों की राजनीतिक भागीदारी कम होती चली गई। सामाजिक, राजनीतिक, व्यावसायिक और प्रशासनिक रूप से भी समाज पिछड़ गया।”

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए एक बार फिर से कुर्मी चेतना महारैली का आयोजन लोकसभा चुनाव के बाद गांधी मैदान में किया जाएगा, जिसमें संपूर्ण बिहार से कुर्मी समाज के लोग शामिल होकर अपनी एकजुटता का संदेश देंगे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. ओमकार कटियार ने कहा, “आज सरदार पटेल और डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों का देश बनाने की जरूरत है। उन्होंने पुलवामा के शहीदों को याद करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश बहुत संकट के दौर से गुजर रहा है। यह राजनीति से प्रेरित है।”

This post was last modified on February 19, 2019 7:21 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022