बिहार में बादल छाए, बारिश की संभावना

Follow न्यूज्ड On  

पटना, 14 अगस्त (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को बादल छाने के साथ ही हल्की हवा भी चल रही है। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में राज्य में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। हालांकि कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।

राज्य के अन्य शहर, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

वहीं, मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 62.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022