फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर ने गोली मारकर की खुदकुशी

Follow न्यूज्ड On  

फरीदाबाद (Faridabad) के डीसीपी एनआईटी विक्रम कपूर (DCP Vikram Kapoor) ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने रिवॉल्वर को मुंह में लगाकर गोली मारी। कुरुक्षेत्र के रहने वाले विक्रम कपूर 1983 में एएसआई के पद पर भर्ती हुए थे। साल 2017 में वह पहले आईपीएस प्रोमोट हुए थे। उनके परिवार में दो बेटे और पत्नी हैं। उनका एक बेटा पंचकूला में रहता है, जबकि दूसरा बेटा उनके साथ ही रहता था।

अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने आज सुबह करीब 6.00 बजे मॉर्निग वॉक से लौटने के बाद खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मीडिया खबरों के अनुसार डीसीपी ने घर में सोफे पर बैठकर गोली चलाई। उन्होंने अपनी ही रिवॉल्वर से मुंह के अंदर गोली मारकर आत्महत्या की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की आत्हत्या की खबर से परिवार और सहकर्मी हैरान हैं। फिलहाल पुलिस ने मृत शरीर को पोस्टमॉर्टम और फरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस डीसीपी के आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ साल में पुलिस अधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं। पिछले साल 5 सितंबर को कानपुर से एसएसपी सुरेंद्र कुमार ने भी घरेलू विवाद के बाद जहर खाकर अपनी जान दे दी थी।


VIDEO: घर में घुस आए हथियारबंद चोरों को बुजुर्ग दंपत्ति ने कुर्सी और चप्पलों से मारकर भगाया

This post was last modified on August 14, 2019 12:09 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022