बिहार: कानून व्यवस्था को लेकर अपनी ही सरकार पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Follow न्यूज्ड On  

पटना | केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने मंगलवार को बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर राज्य में चल रही NDA सरकार पर ही निशाना साधा है।

बेगूसराय से सांसद गिरिराज ने मंगलवार को कानून व्यवस्था पर सवाल करते हुए ट्वीट किया, “बेगूसराय में अपराध चरम पर है। हाल यह है कि एक हत्या पीड़ित से मिलने जाता हूं, तब तक दूसरी हत्या हो जाती है। पिछले 72 घंटों में 10 लोगों पर गोली चली है, जिसमें सात लोगों की मौत हुई है। बजलपुरा, तेघड़ा में सुजित के पीड़ित परिवार से मिला। इस तरह से नहीं चलेगा आज (मंगलवार को) पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करूंगा।”

सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना गिरिराज सिंह ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, “शासक दल का हूं, क्या कहूं कुछ समझ में नहीं आ रहा है।”

गिरिराज ने इस दौरान पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सांत्वना दी। भाजपा के ‘फायरब्रांड’ नेता माने जाने वाले गिरिराज ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “मचहा, बेगूसराय में हुए हत्याकांड ने बेगूसराय को झकझोर के रख दिया है, परिवार से मिलकर उनको सांत्वना दी एवं पुलिस को परिवार के शेष सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए कहा है।”

बिहार: बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी व बेटी की गोली मारकर हत्या

इसके बाद गिररिाज सिंह ने बेगूसराय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था में सुधार करने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि दीवाली की रात अपराधियों ने सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।


बिहार : पटना में पशु चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

This post was last modified on October 29, 2019 5:01 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022