पटना, 2 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में बुधवार की तुलना में गुरुवार के तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं। गुरुवार को कई क्षेत्रों में आसमान पर बादल छाए हुए हैं तथा राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तर से दक्षिणी बिहार तक आंशिक तौर पर चक्रवाती कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
इस बीच राज्य के करीब सभी इलाकों में तापमान में वृद्घि दर्ज की गई। भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 11.2 डिग्री और पूर्णिया का 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…