बिहार में सीट बंटवारे को लेकर जेटली ने पासवान से मुलाकात की

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली,  केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान से चर्चा की। लोजपा के नेताओं ने गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी और सीट बंटवारे में वार्ता को लेकर हो रही देरी पर अपनी चिंताओं से अवगत कराया था।

जेटली से मुलाकात के बाद, लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने उम्मीद जताई कि वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ेगी।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, “वार्ता चल रही है। सही समय पर इस संबंध में घोषणा की जाएगी। हमने भाजपा नेतृत्व के समक्ष अपने बिंदुओं को रख दिया है और सबसे महत्वपूर्ण बात है कि हमें सुना गया। आशा है कि सब कुछ अच्छा होगा।”

बैठक में भाग लेने वाले चिराग के चाचा रामचंद्र पासवान ने कहा कि लोजपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का भाग बनी रहेगी।

रामचंद्र पासवान ने कहा, “हम राजग में हैं और बने रहेंगे। सीट बंटवारे के बारे में फैसला इस सप्ताह होगा।”

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “किसी भी खास क्षेत्र में अपनी पकड़ रखने वाली पार्टी की इज्जत होनी चाहिए। हम एक छोटी पार्टी हैं। हमें तैयारी के लिए पूरा समय चाहिए। इसलिए हम चाहते हैं कि यह मामला जल्द से जल्द सुलझ जाए।”

भाजपा के सूत्रों का कहना है कि सीटों पर अंतिम निर्णय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भाजपा और लोजपा के नेताओं के बीच बैठक के बाद होगा, जोकि अभी दिल्ली में हैं।

भाजपा के एक नेता ने यह भी दावा किया कि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है और इस संबंध में जल्द से जल्द अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

लोजपा के सूत्रों ने कहा कि पार्टी बिहार में छह लोकसभा सीटों पर लड़ना चाहती है और राज्यसभा की एक सीट की मांग कर रही है।

बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बिहार में 30 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 22 में जीत हासिल की थी, वहीं लोजपा ने छह सीट और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया था। रालोसपा अब राजद-कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है।

2014 में जनता दल-युनाइटेड (जद-यू) ने अकेले चुनाव लड़ा था और केवल दो सीट पर ही जीत हासिल की थी।

भाजपा नेता व बिहार में पार्टी मामलों के प्रभारी भूपेंद्र यादव गुरुवार को पहले चिराग और राम विला पासवान से मिलने गए और बाद में तीनों नेता अमित शाह के आवास पर उनसे मिलने गए। वहां वित्त मंत्री अरुण जेटली से इन लोगों ने मुलाकात की।

भाजपा और जद-यू ने पहले ही घोषणा कर दी है कि दोनों पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव में बराबर की सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

This post was last modified on December 21, 2018 11:55 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022