महाराष्ट्र के घटनाक्रम का बिहार में असर, राजनीति हुई गरम

Follow न्यूज्ड On  

पटना | महाराष्ट्र में शनिवार सुबह देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री और अजीत पवार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बिहार का राजनीतिक पारा भी गर्म हो गया है। सभी दलों के नेता एक-दूसरे को ‘आईना’ दिखाने में लगे हैं। कई नेताओं ने शिवसेना पर कटाक्ष किया है तो कई ने भाजपा पर हमले बोले हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने बिना किसी के नाम लिए इशारों ही इशारों में शिवसेना पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया, “ज्यादा लोभ और अहंकार नाश का कारण होता है। देख तमाशा देख।”

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने देवेंद्र को दोबारा मुख्यमंत्री बनने और अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस के दोबारा मुख्यमंत्री और अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में महाराष्ट्र लगातार विकास की नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।”

राजनीति में ‘मौसम वैज्ञानिक’ के नाम से चर्चित पासवान ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “सड़क पर वही जानवर मरता है जो निर्णय नहीं लेता है कि दाएं जाएं या बाएं जाएं।” इस ट्वीट में उनका इशारा शिवसेना की तरफ माना जा रहा है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि “शरद पवार, नीतीश कुमार की तरह हैं। वह जानते हैं कांग्रेस से ज्यादा भरोसेमंद भाजपा है। शिवसेना, राजद की तरह है। राजद की तरह शिवसेना के साथ चलना मुश्किल है।”

इस बीच, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज के दिन को लोकतंत्र के लिए काला दिन बताते हुए कहा, “कल तक तो आपको राकांपा आतंकियों की मददगार लगती थी, और आज उसी के साथ आपने सरकार बना लिया। वह दिन दूर नहीं जब बिहार में भी भाजपा ऐसा ही कुछ करे।”

राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भी ट्वीट किया, “भ्रष्टाचार के डर से जेल जाने से बचना है तो भाजपा के आगे घुटने टेकना होगा। महाराष्ट्र में रातोंरात बैठक हुई, सहमति बनी, निर्णय हुआ, राज्यपाल से समय मांगा, समय मिला, सरकार बनाने का दावा पेश हुआ, राष्ट्रपति शासन हटाने की प्रक्रिया भी हुई। राज्यपाल ने आमंत्रित किया और अहले सुबह शपथ ग्रहण हो गया। वाह! क्या ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ हुआ है लोकतंत्र पर।”

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में शनिवार सुबह भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।


महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार: नाटकीय घटनाक्रम से बदल गई सत्ता की तस्वीर, जानें किसने क्या कहा

This post was last modified on November 23, 2019 3:34 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022