बिहार : मृत विदेशी पक्षी के शरीर से इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद

Follow न्यूज्ड On  

हाजीपुर, 3 मई (आईएएनएस)| बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक मृत विदेशी पक्षी बरामद किया है, जिसके शरीर में कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

महनार के थाना प्रभारी उदय शंकर ने शुक्रवार को बताया, “हसनपुर गांव में गुरुवार को स्थानीय पक्षियों ने बाहर से आए एक पक्षी को मार डाला। मृत पक्षी के गिरते ही उसे देखने ग्रामीण जब नजदीक पहुंचे तो उसके शरीर में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (चिप) लगी दिखी। पैर में पीतल का एक टैग भी लगा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।”

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पक्षी के शव को बरामद कर उसे वन विभाग को सौंप दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने हालांकि संभावना जताते हुए कहा कि कई मौकों पर वैज्ञानिकों द्वारा पक्षी के विषय में पूरी जानकारी, उनके आने-जाने की जानकारी के लिए भी उनके शरीर पर खास तरीके के डिवाइस लगाए जाते हैं।

थाना प्रभारी ने कहा कि डिवाइस की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022