Bihar: राजद के पूर्व सांसद सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Follow न्यूज्ड On  

पटना:  राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के पूर्व सांसद सीताराम यादव(Former MP Sitaram Yadav), पूर्व विधान पार्षद दिलीप कुमार यादव सहित विभिन्न दलों के कई नेताओं ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ संजय जायसवाल सहित कई नेता मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में राजद के पूर्व सांसद और लालू यादव के बेहद करीबी रहे सीताराम यादव समेत राजद के कई नेता भाजपा का दामन थाम लिया।

राजद के पूर्व विधायक सुबोध पासवान, नगीना देवी, रामजी मांझी और दिलीप कुमार यादव ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा है। राजद के इन सभी नेताओं ने बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव के सामने सदस्यता ग्रहण की है। इसके अलावा कांग्रेस की अनीता देवी, पटना की उपमहापौर मीरा देवी भी भाजपा में शामिल हो गई।

इस मिलन समारोह में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, युवा रालोसपा के महासचिव रोशन कुशवाहा सहित कई नेता भी भाजपा में शमिल हुए।

इस मिलन समारोह के दौरान भूपेंद्र यादव के अलावा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल और मंत्री रामसूरत राय मौजूद रहे।

पूर्व सांसद सीताराम यादव का भाजपा में जाना राजद के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

इस मौके पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि अगर राजद, कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता उन्हें छोड़कर भाजपा के साथ जा रहे हैं तो इसका सीधा मतलब है कि उनका अपने नेतृत्व की कार्यशैली पर भरोसा नहीं है। उन्हें भरोसेमंद नेतृत्व चाहिए, जो भाजपा देश को दे रही है। नीति, नीयत व नेतृत्व विहीन दलों से लोगों का मोहभंग होना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा, राजद ने हमेशा वोटबैंक की राजनीति की और उसी वोटबैंक से छलावा किया। कांग्रेस ने भी वोटबैंक की राजनीति की और परिवार के अलावा किसी की तरफ देखा भी नहीं। राजद, कग्रेस की आंखों पर परिवारवाद का ऐसा पर्दा चढ़ा है कि उन्हें बेटा-बेटी के अलावा कुछ दिखता ही नहीं।

–आईएएनएस

 

This post was last modified on January 27, 2021 4:07 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022