बिहार में अपराधी बेलगाम, बेगूसराय में भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 2 की हालत गंभीर

Follow न्यूज्ड On  

कोरोना लॉकडाउन (Corona Lockdown) के बीच भी बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने बेगूसराय में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मुफस्सिल थाना के कैथमा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने रविवार की सुबह भाजयुमो के जिला महामंत्री धीरज भारद्वाज को उनके घर पास ही गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान बदमाशों ने धीरज के साथी अनिल यादव को भी गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं, कैथमा के ही एक अन्य शख्स बिट्टू यादव को भी बदमाशों ने सिंहमा गांव में गोली मार दी। दोनों घायलों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायरिंग से थर्राया इलाका

रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार सुबह को बीजेपी युवा मोर्चा के नेता धीरज कुमार मुफस्सिल थाना के कैथमा गांव में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर उनकी मुलाकात अपने एक जानकार अनिल यादव से हो गई। धीरज अनिल से बात कर ही रहे थे कि पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उनपर धावा बोल दिया।

अपराधियों ने धीरज और उनके साथ मौजूद लोगों पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने भाजयूमो नेता को 6 गोली मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अनिल यादव भी फायरिंग में जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना फैलते ही इलाके में कोहराम मच गया और भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंच गए।

पहले भी BJP नेता पर हुआ था जानलेवा हमला

स्थानीय लोगों की मानें तो दो बाइक पर सवार होकर आए चार की संख्या में बदमाशों ने धीरज को उस समय गोलियों से भून दिया जब वह अपने डेरा से घर जा रहा था। बदमाशों की फायरिंग की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटाई और हमलावरों को खदेड़ना शुरू कर दिया। हमलावरों ने पीछा कर रही भीड़ पर भी फायरिंग की। इसमें कैथमा गांव का निवासी बिट्टू कुमार भी घायल हुआ। बता दें कि 5 साल पहले भी भाजयुमो नेता धीरज कुमार पर जानलेवा हमला हुआ था। धीरज इस फायरिंग में बच गए थे लेकिन उनके छोटे भाई को गोली लग गई थी।

BJP नेता की हत्या के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश

धीरज की हत्या के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। इस वारदात के बाद इलाके के लोग भी पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उधर सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने जिला प्रशासन से कार्रवाई कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस पर शव रखकर प्रदर्शन भी किया है। लोगों ने धीरज के घरवालों को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है।

चुनावी रंजिश बनी वजह?

स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। कुछ दिनों बाद नगर निगम का चुनाव होना है। इसमें धीरज भी चुनाव लड़ने वाला था। वह पहले भी चुनाव लड़ चुका है लेकिन बहुत कम मतों के अंतर से हार गया था। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं सदर डीएसपी राजन सिन्हा के मुताबिक इस केस में कुछ अपराधियों का नाम सामने आया है। पहले चुनाव को लेकर कुछ विवाद था लेकिन अभी हत्या की वजह क्या है, ये साफ नहीं हो पाया है।


बिहार: अस्पताल परिसर में सांप काटने से प्रवासी मजदूर की मौत

This post was last modified on May 17, 2020 4:10 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022