बिहार: स्वरा भास्कर बेगूसराय में, कन्हैया का प्रचार करते हुए मनाएंगी अपना बर्थडे

Follow न्यूज्ड On  

बिहार का बेगूसराय लोकसभा सीट लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। वहां से JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार CPI से चुनाव मैदान में हैं। कन्हैया के प्रचार में फिल्मी सितारे भी बेगूसराय पहुंच रहे हैं और अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी वहां पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि स्वरा भास्कर अपना जन्मदिन भी बेगूसराय में ही मनायेंगी।

आम तौर पर फिल्मी सितारे अपने जन्मदिन को परिवार या दोस्तों के साथ मनाना या फिर पार्टी करना पसंद करते हैं, मगरस्वरा भास्कर अपने जन्मदिन को अलग अंदाज में मना रही हैं। अपने 31वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए वह बेगूसराय में हैं, जहां वह अपने दोस्त व JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य मित्रों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी।

स्वरा कहती हैं, ‘मुझे हर प्रकार के सेलिब्रेशन पसंद हैं। मैं तो हर चीज में सेलिब्रेट करने का मौका ढूंढ ही लेती हूं। बर्थडे बहुत ही विशेष और मजेदार होते हैं। मुझे लगता है कि हमारे जीवन के अंत में, हमारे पास ये सब सेलिब्रेशन ही याद की रूप में रह जाते हैं। मैं उन दोस्तों और परिवार की धन्य हूं, जो मेरे जन्मदिन को खास बनाते हैं।’

इस जन्मदिन के बारे में वह कहती हैं, ‘मैं इस साल अपना जन्मदिन बेहद अलग तरीके से मनाने वाली हूं। मैं अपने दोस्त, JNU छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के लिए बेगूसराय, बिहार में चुनाव प्रचार करने वाली हूं, जो इस साल लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में खड़े हैं। वैसे तो मैं इस दिन को अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ घर पर बिताना चाहूंगी। मुझे हाउस पार्टियों की मेजबानी करना बहुत पसंद है, इसीलिए दिन भर के चुनाव प्रचार के बाद मैं रात को पार्टी जरूर करूंगी।’

गौरतलब है कि स्वरा भास्कर ने भी दिल्ली के चर्चित जवाहर लाल नेहरू विश्विविद्यालय से पढ़ाई की है। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर सामाजिक, राजनीतिक विषयों पर अपने विचारों को लेकर चर्चा में रहती हैं।


बेगूसराय: कन्हैया के समर्थन में पहुंचेंगे कई फिल्मी सितारे, नेताओं का भी लगेगा जमावड़ा

लोकसभा चुनाव: बेगूसराय में आसान नहीं कन्हैया की राह, ये है सबसे बड़ा रोड़ा

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022