बिहार: लचर स्वास्थ्य सुविधा ने नवादा में ली मासूम की जान, अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर के अभाव में बच्ची की मौत

Follow न्यूज्ड On  

बिहार के नवादा जिले से एक बार फिर चिकित्सा सेवा को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सदर अस्पताल में गुरुवार रात एक कैंसर पीड़ित 13 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृत गुड़िया के पिता राजकुमार ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में ऑक्सीजन के अभाव और लापरवाही के चलते मेरी बेटी की मौत हुई। उन्होंने अस्पताल और इसके डॉक्टर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, नवादा सदर अस्पताल में अपनी बच्ची को लेकर आए पिता ने ऑक्सीजन के लिए खूब गिड़गिड़ाया लेकिन उसे ऑक्सीजन मुहैया नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन देने के लिए जो सिलेंडर लगाया गया, वह खाली था। ऑक्सीजन मास्क भी फटा हुआ था। उन्होंने डॉक्टर पर प्राइवेट प्रैक्टिस का भी आरोप लगाया।

बच्ची को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके चलते परिजन उसे अस्पताल लाए थे। उनका कहना था कि बच्ची को जो ऑक्सीजन मास्क लगाया गया वह ठीक नहीं था। सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं था, जिसके चलते बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का मुंबई के जिस अस्पताल में इलाज चल रहा था, वहां के डॉक्टर ने कहा था, बच्ची दो साल और जिएगी। लॉकडाउन के चलते अभी उसे मुंबई नहीं ले जा सका और मजबूरी में सदर अस्पताल ले जाया गया था।

बच्ची की मौत के कुछ देर बाद का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में राजकुमार डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। बेबस और लाचार पिता सिविल सर्जन (CS) के सामने बार-बार बोले जा रहा है कि सर, मेरी बेटी को बचाया जा सकता था आपलोग अगर सजग रहते। आप लोगों की लापरवाही ने मेरी बच्ची की जान ले ली।

अस्पताल ने बच्ची की मौत का ठीकरा परिजनों पर फोड़ा

बता दें कि बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और सिविल सर्जन (CS) से ट्रीटमेंट डिटेल के साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी। अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ विमल कुमार ने बताया कि लड़की कैंसर पीड़ित थी। उसकी हालत काफी नाजुक थी। हम तो नालंदा के पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिए थे, अगर बच्ची को परिजन नहीं ले गए तो मैं क्या करूं? इस बीच अस्पताल प्रशासन ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की।


बिहार में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, वैशाली के 35 वर्षीय युवक ने पटना एम्स में तोड़ा दम

This post was last modified on April 17, 2020 7:37 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022