Bihar Election 2020: प्रचार करने गए BJP मंत्री से लोगों ने पूछा विकास कहां है, भाग खड़े हुए

Follow न्यूज्ड On  

Bihar Election 2020: जैसे जैसे बिहार चुनाव (Bihar Election 2020) के दिन करीब आ रहे हैं। सियासत और तेज होती जा रही है। रोज कोई न कोई नई खबर आती रहती है। बिहार सरकार हर बार चर्चा का केन्द्र रहता है। कभी पुल ढह जाता है तो कभी अस्पताल का मामला। बिहार सरकार हमेशा सवालों के घेरे में रहती है।

बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मंत्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। हाल ही में खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद (Brijkishor Bind) को जनता के गुस्से का समाना करना पड़ा।  मंत्री जी जनसंपर्क अभियान कर रहे  थे।  कुछ दिनों पहले यही घटना कृषि मंत्री प्रेम कुमार के साथ भी हुई थी।

दरअसल बृजकिशोर बिंद एक कार्यक्रम से लौट रहे थे और इसी दौरान चांद प्रखंड में वह जनता को नीतीश सरकार और मोदी (Narendra Modi) जी के उपलब्धियों के बारे में बताने लगे। वहां के स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग मंत्री जी से हिसाब मांगने लगे। लोगों ने उनसे विकास को लेकर सवाल खड़े किये जिसका मंत्री जी के पास कोई जवाब नहीं था।

मंत्री जी के पास जब कोई जवाब नहीं था तो वो अपनी गाड़ी में बैठ कर वहां से चले गए। बतां दे कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। यह मामला कैमूर के चैनपुर विधानसभा इलाके का है।

चांद प्रखंड में नीतीश सरकार में खान एवं भूतत्व मंत्री और चैनपुर सीट से विजयी भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजकिशोर बिंद जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भी इनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि ‘अगर वे चुनाव हार गए तो इलाके में अकाल प

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022