Bihar Election Results Live Updates: बिहार में बहुमत के करीब NDA, महागठबंधन ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा

Follow न्यूज्ड On  

Bihar Election Results Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। सभी एग्जिट पोल में महागठबंधन को बढ़त मिलती दिखी है। लेकिन आज नतीजे आने के साथ ही इस बात की भी पुष्टि हो जाएगा  कि बिहार की जनता इस बार किसे अपना सीएम चुनने जा रही है।

भारत निर्वाचन आयोग ने हर विधानसभा के अनुसार मतगणना के रुझानों की जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना का काम मंगलवार की सुबह आठ बजे से आरंभ हो जायेगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि मतों के रुझान की जानकारी आयोग के वेबसाइट के साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से दी जाएगी।

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) के लिए मतगणना आज पूरी हो जाएगी। इसी के यह भी तय हो जाएगा कि बिहार में किसका राज होगा? तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का या फिर से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सत्ता में वापसी करेंगे। मंगलवार को बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) के परिणामों का रुझान सुबह नौ बजे से आने की संभावना जताई जा रही है जबकि वास्तविक परिणाम 2-3 बजे से सामने आने लगेंगे। भारत के चुनाव आयोग द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

चुनाव में अंतिम दौर के मतदान के बाद जारी अधिकांश एग्जिट पोल में भले ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की अगुवाईवाले विपक्षी महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई हो, लेकिन अभी भी बीजेपी को पूरा भरोसा है कि नतीजे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में आएंगे।

हालांकि एग्जिट पोल के तमाम अनुमान भले ही एनडीए के पक्ष में जाता नहीं दिख रहा है लेकिन एनडीए खेमा अभी भी उम्मीद कर रहा  परिणाम उनके पक्ष में ही आएंगे। बीजेपी और जेडीयू दोनों के नेताओं का मानना था कि साइलेंट वोटर बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम  में करिश्मा कर सकता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा।

Live Blog

11:00PM
10 Nov, 20
लगभग पांच फीसदी वोटों की गिनती बाकी

चुनाव आयोग के मुताबिक करीब पांच फीसदी वोटों की गिनती बची है। एनडीए 122 और महागठबंधन 113 सीटों पर आगे हैं।

10:56PM
10 Nov, 20
चुनाव आयोग ने जारी की काउंटिंग स्टेटस रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने रात दस बजे तक की काउंटिंग स्टेटस जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में काउंटिंग के बारे में बताया गया है।

10:24PM
10 Nov, 20
चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा कांग्रेस-राजद का प्रतिनिधिमंडल

राजद और कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंचे हैं। महागठबंधन ने सीएम नीतीश कुमार पर काउंटिंग को प्रभावित करने के आरोप भी लगाए हैं।

10:12PM
10 Nov, 20
राघोपुर से जीते तेजस्वी यादव

महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने राघोपुर से जीत दर्ज हासिल कर ली है। तेजस्वी यादव करीब 32 हजार वोट से जीते हैं।

10:07PM
10 Nov, 20
अब तक 137 सीटों के परिणाम घोषित

चुनाव आयोग की दी गई जानकारी के मुताबिक, रात 9:53 बजे तक 243 में से 137 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।

9:03PM
10 Nov, 20
जीतन राम मांझी ने 16,034 वोटों से दर्ज की जीत

इमामगंज सीट से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने 16,034 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने राजद के उदय नारायण चौधरी को शिकस्त दी।

8:34PM
10 Nov, 20
चुनाव आयोग ने 243 सीटों में से 50 के नतीजे घोषित किए

भाजपा ने 16 जीतेआरजेडी ने 14 जीतेजेडी (यू)-7वाआईपी-2 कांग्रेस-3 एआईएमआईएम 1सीपीआई (एम)-1सीपीआई-1सीपीआई (एमएल)-3हम-1निर्दलीय-1

8:30PM
10 Nov, 20
शाम 8 बजे तक 3.40 करोड़ वोटों की गिनती हुई पूरी

चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक, शाम 8 बजे तक 3.40 करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी है। 

8:03PM
10 Nov, 20
बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच जोर दार टक्कर, दिलचस्प हुआ मुकाबला

बिहार में जीत पर सस्पेंस अभी भी बरकरार, किसी भी क्षण पलट सकती है बाजी

7:56PM
10 Nov, 20
हसनपुर से राजद नेता तेजप्रताप यादव ने हासिल की जीत

हसनपुर से राजद नेता तेजप्रताप यादव ने जदयू के राजकुमार राय को 21139 वोटों से शिकस्त दी।

7:41PM
10 Nov, 20
चिराग ने बिगाड़ा नीतीश का खेल

अभी तक मिल चुनाव नतीजों से साफ है कि लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के अलग चुनाव लड़ने के फैसले से जेडीयू को नुकसान उठाना पड़ा है।

7:09PM
10 Nov, 20
अब तक तीन करोड़ वोटों की गिनती पूरी

चुनाव आयोग के मुताबिक साढ़े चार करोड़ वोटों में से तीन करोड़ वोटों की गिनती पूरी हुई।

6:24PM
10 Nov, 20
15 सीटों पर 1000 से कम वोटों का अंतर

इन 15 सीटों पर आरजेडी और जेडीयू 5-5 सीट पर आगे, बीजेपी एक और कांग्रेस 3 सीट पर आगे

अमौर,बहादुरपुर,बैकुंठपुर,बरबीघा,भागलपुर,भोरे,बक्सर,चकाई,डेहरी,इस्लामपुर,खगड़िया,परबत्ता,सिहेश्वर,रामगढ़, त्रिवेणीगंज में कांटे की टक्कर

6:18PM
10 Nov, 20
जानें कितनी सीटों पर किसको बढ़त

बिहार में एब तक एनडीए गठबंधन को 130 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं, महागठबंधन के खाते में 101 सीटें जाती दिख रही हैं।

5:50PM
10 Nov, 20
बिहार में कम वोटों के अंतर वाली सीट पर गिनती जारी

बोधगया में कांग्रेस के कुमार सरवजीत बीजेपी के हरि मांझी से तकरीबन 700 वोट पीछे चल रहे हैं।

बक्सर में कांग्रेस के संजय तिवारी बीजेपी के परशुराम से लगभग चार सौ वोटों से पीछे है।

5:43PM
10 Nov, 20
बिहार में कम वोटों के अंतर वाली सीट पर गिनती जारी

बहादुरपुर में आरजेडी के रमेश चौधरी बीजेपी के मदन साहनी से तकरीबन 500 वोट पीछे चल रहे हैं।

बैकुंठपुर में आरजेडी के प्रेम शंकर बीजेपी के मिथिलेश से लगभग सौ वोटों से पीछे है।

भागलपुर में कांग्रेस के अजित बीजेपी के रोहित से 1800 के आस पास वोटों से पिछड़े हुए हैं।

भोरे में भाकपा माले के जितेंद्र बीजेपी के सुनील कुमार से लगभग 500 वोटों से पिछड़े हुए हैं।

5:32PM
10 Nov, 20
पीएम मोदी और अमित शाह आएंगे बीजेपी ऑफिस
बिहार के चुनावी रुझानों से बीजेपी काफी उत्साहित दिख रही है। दिल्ली स्थित ख्यालय पर जश्न मनाया जा रहा है। एक खबर में बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह जल्द ही भाजपा मुख्यालय आने वाले हैं।
5:26PM
10 Nov, 20
मोकामा से जीते बाहुबली अनंत सिंह

मोकामा सीट से आरजेडी उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह ने जीत दर्ज की हैं, उन्होंने जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को हराया है। अनंत सिंह फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद हैं लेकिन उनके घर पर आज भव्य जश्न की तैयारी है।

4:45PM
10 Nov, 20

साहेबगंज सीट से राजू कुमार सिंह VIP प्रत्याशी जीते

4:45PM
10 Nov, 20

परसा में आरजेडी से हारे लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय

3:40PM
10 Nov, 20
जीत में तब्दील होने लगे रुझान

रुझान नतीजे में तब्दील हो रहे हैं। एनडीए को अब तक 22 सीटों पर जीत मिल चुकी है। अब तक एनडीए 102 पर आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन की बात करें तो 10 सीटों पर जीत मिली है और 98 पर आगे चल रही है। अन्य ने भी एक सीट पर खाता खोल लिया है।

3:34PM
10 Nov, 20
अभी तक 19 सीटों का परिणाम हुआ घोषित

अभी तक कुल 19 सीटों का रिजल्ट घोषित हो चुका है, इसमें 14 एनडीए के खाते में और 5 आरजेडी के पास गए हैं। जहां राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी हार गए हैं जबकि रमई राम भी बोचंहा में संकट में दिख रहे हैं।

2:54PM
10 Nov, 20
बिहार में 100 से भी कम वोटों से आगे चल रहे हैं ये प्रत्याशी

1. अलौली: साधना देवी (जेडीयू)- 62

2. अलीनगर: मिश्रीलाल यादव (वीआईपी)- 32

3. अतरी: मनोरमा देवी (जेडीयू)- 80

4. कस्बा: प्रदीप कुमार दास (एलजेपी)- 05

5. तरारी: नरेंद्र कुमार पांडे (निर्दलीय)- 08

(स्रोत: चुनाव आयोग)

2:47PM
10 Nov, 20
दरभंगा से बीजेपी को मिली जीत

दरभंगा से बीजेपी उम्मीदवार संजय सरावगी लगभग 10 हजार मतों से चुनाव जीते। राजद के अमरनाथ गामी को इस सीट से हार का सामना करना पड़ा।

2:26PM
10 Nov, 20
एनडीए और महागठबंधन की चुनावी जंग हुई रोचक

60 सीटों पर 1,000 से भी कम वोटों का अंतर, किसी के भी हाथ लग सकती है बाजी, दोनों गठबंधन की सांसें अटकी

2:14PM
10 Nov, 20
RJD के अब्दुल बारी सिद्दीकी चुनाव हारे
केवटी सीट से आरजेडी उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी को शिकस्त का समना करना पड़ा है। बीजेपी के मुरारी मोहन झा ने उन्हें चुनावी मैदान में मात दी है।
2:00PM
10 Nov, 20
अब तक एक करोड़ वोटों की गिनती: चुनाव आयोग
बिहार में पड़े थे 4 करोड़ वोट, अब तक की गई 1 करोड़ वोटों की गिनती: चुनाव आयोग
1:57PM
10 Nov, 20
देर तक होगी वोटों की गिनती

बिहार के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर एचआर श्रीनिवास ने बताया कि पहले गिनती से 25-26 राउंड होते थे। लेकिन इसबार इनकी संख्या 35 तक जा सकती है। ऐसे में देर शाम तक गिनती जारी रहेगी।

1:55PM
10 Nov, 20
देर रात तक घोषित होंगे चुनाव के नतीजे

चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 1.45 तक 25 फीसदी वोटों (करीब 1 करोड़) की गिनती हो पाई है औऱ कुल 55 जगहों पर गिनती हो रही है।

1:49PM
10 Nov, 20
चुनाव आयोग कर रहा है प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार चुनाव परिणाम को लेकर चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है

1:04PM
10 Nov, 20
यहां देखें कौन सा दिग्गज नेता कहां से आगे और पीछे

तेजस्वी यादव- आगे

तेज प्रताप यादव – आगे

चंद्रिका राय – पीछे

लव सिंहा – पीछे

श्रेयसी सिंह – आगे

मुकेश साहनी – आगे

पप्पू यादव – पीछे

मांझी – पीछे

बिजेंद्र प्रसाद यादव - आगे

12:57PM
10 Nov, 20
एक नज़र अभी तक के आंकड़ो पर

बीजेपी-जेडीयू गठबंधन 128 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है, जो कि बहुमत से छह अधिक है। वहीं, आरजेडी-कांग्रेस के गठबंधन को 102 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

12:41PM
10 Nov, 20
अभी तक महज 25 फीसदी वोटों की हुई काउंटिंग

एक जानकारी के मुताबिक अभी तक महज 25 फीसदी वोटों की ही गिनती हुई है, वहीं अंतिम नतीजे देर शाम तक घोषित हो पाएंगे।

12:28PM
10 Nov, 20
सुपौल, पिपरा और निर्मली में जेडीयू ने बढ़ाई बढ़त

सुपौल से चौथे राउंड में त्रिवेणीगंज से जेडीयू 4223 वोट से आगे

पिपरा से जेडीयू 6478 वोट से आगे

निर्मली से पांचवे राउंड में जेडीयू 8299 वोट से आगे

12:24PM
10 Nov, 20
तारापुर में आरजेडी और जमालपुर में कांग्रेस आगे

तारापुर विधानसभा 6 राउंड में Rjd आगे जमालपुर विधानसभा से कांग्रेस आगे

12:20PM
10 Nov, 20
एनडीए समर्थकों में खुशी की लहर

अब तक के रुझानों के आधार पर एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। पटना में भाजपा और जदयू के कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है, यहां लोग ढोल बजाकर नाच-गा रहे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

11:30AM
10 Nov, 20
बगहा और रामनगर में बीजेपी को बढ़त

बगहा से बीजेपी के राम सिंह 13 721 हज़ार वोट से आगे

रामनगर से बीजेपी की भागीरथी देवी 7500 वोट से आगे

11:23AM
10 Nov, 20
तरारी से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पांडे आगे

तरारी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पांडे आगे चल रहे हैं।

11:15AM
10 Nov, 20
राघोपुर से तेजस्वी की बढ़त बरकरार

राघोपुर सीट पर पहले राउंड में करीब 6000 मतों की गिनती की जा चुकी है। महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव  500 मतों से आगे चल रहे हैं।

10:59AM
10 Nov, 20
चुनाव आयोग के मुताबिक किस पार्टी को कितनी सीटों पर बढ़त

चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए 102 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 54 सीटों पर, जेडीयू 42 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी 5 सीटों पर और हम पार्टी एक सीट पर आगे है। जबकि महागठबंधन 88 सीटों पर आगे चल रहा है- 57 सीटों पर आरजेडी, 17 सीटों पर कांग्रेस और 14 सीटों पर लेफ्ट आगे चल रही है।

10:38AM
10 Nov, 20
कौन कहां से चल रहा है आगे, यहां जानें

हिसुआ - कांग्रेस - आगे

वरिसालिगंज - भाजपा - आगे

रजौली - राजद - आगे

नवादा - राजद - आगे

गोविन्दपुर- राजद - आगे

10:35AM
10 Nov, 20
जाले से पिछड़े कांग्रेस प्रत्याशी मशकूर उस्मानी

जाले से भाजपा के जिवेश कुमार 4942 वोट से आगे चल रहे हैं। नतीजतकन कांग्रेस के मशकूर उस्मानी पीछे हो गए हैं।

10:31AM
10 Nov, 20
जहानाबाद से राजद के सुदय यादव ने राज्य के शिक्षा मंत्री को पछाड़ा

जहानाबाद विधानसभा से राजद के सुदय यादव 1100 वोट से आगे चल रहे है। शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा पिछड़ गए है।

10:26AM
10 Nov, 20
यहां जानें चुनाव आयोग के मुताबिक कौन कहां से आगे चल रहा है

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर आरजेडी, 35 सीटों पर भाजपा, 26 सीटों पर जेडीयू और 14 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

9:57AM
10 Nov, 20
जानिए किस सीट पर किस उम्मीदवार को मिली बढ़त

सासाराम से आरजेडी राजेश गुप्ता, चेनारी से कांग्रेस मुरारी गौतम, डेहरी से राजद, काराकाट से माले, नोखा से राजद के अनिता चौधरी और दिनारा से राजेंद्र सिंह लोजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं

9:53AM
10 Nov, 20
सिमरी बख्तियारपुर से वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार मुकेश सहनी को मिली बढ़त

सिमरी बख्तियारपुर से वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार मुकेश सहनी आगे चल रहे हैं।

9:20AM
10 Nov, 20
238 सीटों के शुरुआती रुझान आए सामने

238 सीटों के शुरुआती रुझानों के मुताबिक, आरजेडी गठबंधन को 124 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। वहीं, 111 पर एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

9:19AM
10 Nov, 20
अनंत सिंह शुरुआती रुझान में आगे निकले

मोकामा विधानसभा सीट से RJD के अनंत सिंह शुरुआती रुझान में आगे चल रहे हैं। 

8:39AM
10 Nov, 20
60 सीटों के रुझान सामने आए

60 सीटों के रुझान सामने आए हैं। अभी तक एनडीए को 27 और महागठबंधन को 31 सीटों पर बढ़त मिल रही है। वहीं, दो पर अन्य आगे चल रहे हैं।

8:36AM
10 Nov, 20
राघोपुर में तेजस्वी को बढ़त

राघोपुर से महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं।

8:34AM
10 Nov, 20
शुरुआती रुझान में महागठबंधन को भारी बढ़त

शुरुआती रुझान में महागठबंधन को भारी बढ़त, एनडीए में बीजेपी बड़ी पार्टी

8:29AM
10 Nov, 20
शुरूआती रूझानों में बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी जेडीयू से आगे

जेडीयू की तुलना में बीजेपी का प्रदर्शन काफी अच्छा है। 17 सीटों के रुझान सामने आए हैं। उनमें से 11 पर बीजेपी और छह पर जेडीयू को बढ़त मिलती दिख रही है।

8:28AM
10 Nov, 20
महागठबंधन में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है

महागठबंधन में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। 21 सीटों में से 14 पर आरजेडी को बढ़त मिलती दिख रही है।

8:25AM
10 Nov, 20
शुरूआती रूझानों में देखने को मिल रहा है कड़ा मुकाबला

शुरुआती रुझानों में कड़ा मुकाबला है। 20 सीटों में से 12 पर एनडीए और आठ पर आरजेडी गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है।

8:22AM
10 Nov, 20
शुरूआती रूझानों में एनडीए को बढ़त

अभी तक 11 सीटों के रुझान सामने आए हैं। जिनमें से सात पर एनडीए और चार पर महागठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है।

7:56AM
10 Nov, 20
बीजेपी जीत को लेकर दिखी आश्वस्त

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. सजय जायसवाल को एनडीए की जीत का भरोसाड हैं। उन्हें कहा कि मुझे प्रधानमंत्री जी के द्वारा गरीबों के लिए किये गए कार्यों और बूथ कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है।

7:40AM
10 Nov, 20
मतगणना केंद्र के बाहर लगी समर्थकों की भीड़

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज मतों की गिनतीहोने वाली है। रिजल्ट को लेकर लोगों में काफी उत्सुक्ता है। मतगणना केंद्र के बाहर लगी समर्थकों की भीड़ लगी है।

7:36AM
10 Nov, 20
सुबह आठ बजे से मिलेगा मतगणना का रुझान

निर्वाचन आयोग ने हर एक विधानसभा के अनुसार मतगणना के रुझानों की जानकारी के प्रचार-प्रसार की पूरी तैयारी कर ली है। आयोग ने कहा है कि मतगणना का काम मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा।

    This post was last modified on November 10, 2020

    Recent Posts

    जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

    नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

    March 19, 2024

    बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

    इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

    March 12, 2024

    BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

    अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

    July 17, 2023

    जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

    पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

    November 18, 2022

    KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

    राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

    September 23, 2022