CAA-NRC के खिलाफ यात्रा पर कन्हैया, दरभंगा रैली में बोले- गांधी के देश में गोडसे की नीतियां नहीं चलेंगी

Follow न्यूज्ड On  

JNU छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार इन दिनों बिहार के अलग-अलग जिलों में रैलीयां कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ जन-गण-मन यात्रा पर निकले कन्हैया कुमार की रैलियों में काफी भीड़ उमड़ रही है। ऐसी ही एक रैली को संबोधित करने मंगलवार को कन्हैया दरभंगा पहुंचे। दरभंगा के ऐतिहासिक राज मैदान में उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। बैनर-पोस्टर और हाथों में तिरंगा लिए हजारों लोग कन्हैया को सुनने के लिए राज मैदान पहुंचे थे। कन्हैया ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर प्रमुखता से निशाना साधा। रैली में कन्हैया अपने चिरपरिचित अंदाज में आजादी के नारे भी लगा रहे हैं।

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कन्हैया ने कहा कि गांधी के देश में गोडसेवादियों की नफरत फैलाकर ग़रीबों को लूटने की नीतियाँ नहीं चलेंगी। कन्हैया ने कहा, ‘जो अंग्रेजों की चाल चलेगा, वो अंग्रेजों की मौत मरेगा।’ कन्हैया कुमार की जन-गण-मन यात्रा बिहार के अलग-अलग जिलों से होते हुए पटना पहुंचेगी और 29 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में रैली से केंद्र सरकार को संदेश दिया जाएगा। साथ ही साथ बिहार सरकार से भी केरल सहित अन्य राज्यों की तर्ज पर CAA और NRC के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित करने की मांग की जा रही है।

कन्हैया ने कहा कि देश को  CAA की कोई जरुरत नहीं थी। ऐसे कानून पहले से ही देश में थे तो नए कानून को लाने की क्या जरुरत पड़ी। उन्होंने कहा, ‘हमारी लड़ाई किसी को नागरिकता देने के खिलाफ नहीं बल्कि देश के लोगों को नागरिक नहीं मान रहे हैं, उसके खिलाफ है।’

PM मोदी पर तंज कसते हुए कन्हैया कुमार ने कहा, ‘मोदी जी कहते थे देश को नहीं बिकने दूंगा लेकिन ये राष्ट्रवादी पार्टी की सरकार राष्ट्रीय संपत्तियां बेचने में लगी है।’ अभी LIC को बेच रही है, उसके बाद एयर इंडिया को बेचेगी। ये सरकार देश की संपत्ति बेचने वाली सरकार है। गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ कन्हैया ने जय शाह पर भी हमला बोला। अमित शाह के बेटे जय शाह को BCCI में सचिव बनाए पर उन्होंने कहा, ‘आखिर उसमें ऐसे क्या गुण थे, जो हम सब में नहीं थे।


बिहार: दारोगा परीक्षा पर्चा लीक के खिलाफ पटना में उतरे हजारों छात्र, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

This post was last modified on February 5, 2020 1:01 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022