नालंदा के क्वारंटाइन सेंटर का हाल: चार दिन तक कराहती रही गर्भवती, पेट में ही मरा बच्‍चा

Follow न्यूज्ड On  

लॉकडाउन में दर्द और तकलीफ की कई दास्तानें सामने आई हैं। बिहार के नालंदा जिले में एक क्वारंटाइन सेंटर में रह रही एक प्रवासी महिला के गर्भ में पल रहा बच्‍चा लापरवाही बदइंतजामी की भेंट चढ़कर मर गया। उत्‍तर प्रदेश से आई प्रिया सिंह नामक यह महिला चार दिनों तक दर्द से छटपटाती रही, पर उसे अस्पताल भेजने की जरूरत नहीं समझी गई। बार-बार गुहार लगाने पर भी महिला को कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। सिविल सर्जन ने कहा कि महिला ने कोई जानकारी ही नहीं दी थी, जिसके चलते उसका इलाज नहीं हो पाया। घटना नालंदा जिले के रहुई प्रखंड अंतर्गत मोरा तालाब स्थित नालंदा विद्या मंदिर क्वारंटाइन सेंटर की है।

चार दिन से दर्द से कराह रही थी गर्भवती

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को चार दिन पहले ही स्टेशन से क्वारंटाइन सेंटर लाया गया था। पीड़िता के साथ क्वारंटाइन सेंटर में रह रही एक अन्य लड़की ने बताया कि चार दिन पहले दोनों ट्रेन से गया स्‍टेशन पर उतरे थे। इसके बाद उन्‍हें यहां लाया गया। गर्भवती महिला को उसी रात दर्द शुरू हुआ और रक्तस्राव होने लगा। उसने लोगों से डॉक्टर के पास भेजने की गुहार लगाई, लेकिन अनसुनी कर दी गई। इसके बाद उसे प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया।

अल्‍ट्रासाउंड में मरा मिला बच्‍चा

प्राइवेट डॉक्‍टर ने दवा देने के बाद तत्काल अल्ट्रासाउंड कराने की बात कही। इसके बाद महिला ने परिजनों को फोन कर बुलाया गया, फिर निजी वाहन से पति के साथ भेजकर अल्ट्रासाउंड कराया गया। रिपोर्ट में बच्‍चे की मौत हो जाने की बात सामने आई।

सिविल सर्जन बोले: महिला ने नहीं दी जानकारी

वहीं इस मामले में सिविल सर्जन डॉ. राम सिंह ने आश्‍चर्यजनक बयान दिया। उन्‍होंने कहा कि यूपी की गर्भवती क्वारंटाइन सेंटर में जबसे आई थी, उसे रक्तस्राव हो रहा था, लेकिन उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। सदर अस्पताल के किसी भी पदाधिकारी को जानकारी होती तो संज्ञान लिया जाता। जानकारी मिलते ही उसे एंबुलेंस भेजकर सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन, तब तक तक काफी देर हो चुकी थी।


बिहार में 6 नए मरीज मिले, कोरोना संक्रमितों की संख्या 1326 पहुंची

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022