उपेंद्र कुशवाहा पर फिर लगा टिकट बेचने का आरोप

Follow न्यूज्ड On  

मोदी मंत्रीमंडल से त्यागपत्र देकर महागठबंधन का हिस्सा बनने वाले पूर्व केंद्रिय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा में विवाद गहराता जा रहा है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि ने पार्टी अध्यक्ष कुशवाहा पर पैसा लेकर टिकट बेचनें का आरोप लगाया है।

बिहार के लेनिन के नाम से विख्यात जगदेव प्रसाद के पुत्र नागमणि का बिहार के कुशवाहा समाज पर अच्छी पकड़ मानी जाती रही है। हाल ही में नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करने के बाद नागमणि को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

नागमणि ने पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के महासचिव माधव आनंद के तार 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपी शशि रूईया से जुड़े हैं और पैसों के लोभ में उपेन्द्र कुशवाहा उन्हें मोतिहारी से प्रत्याशी बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

विधानसभा चुनाव के समय भी लगा था टिकट बेचनें का आरोप

वर्ष 2015 में विधानसभा चुनाव के समय भी रालोसपा प्रमुख पर पार्टी के कार्यकर्ता अशोक गुप्ता ने टिकट बेचने का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया में भी वह वीडियो काफी वायरल हुआ था। अब एक बार फिर से चुनाव के टिकट बंटवारे से पूर्व उनके उपर यह गंभीर आरोप लगाया गया है।

रालोसपा ने आरोप को बताया बेबुनियाद

पार्टी के वरिष्ठ नेता नागमणि के आरोपों को पार्टी के प्रधान महासचिव सत्यानंद प्रसाद दांगी ने बेबुनियाद बताया है। वहीं उपेन्द्र कुशवाहा ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

This post was last modified on February 11, 2019 6:03 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022