बिहार के युवकों को कश्मीरी लड़कियों से ब्याह रचाना महंगा पड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र से जम्मू एवं कश्मीर से कथित तौर पर भगाकर लाई गईं दो सगी बहनों को कश्मीर पुलिस ने सुपौल पुलिस की मदद से बरामद किया है। इस सिलसिले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवकों का कहना है कि उन्होंने इन लड़कियों से विवाह किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सुपौल जिले के रामविशुनपुर गांव निवासी परवेज आलम और तबरेज आलम को कश्मीर से लड़की भगाने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, परवेज और तवरेज दोनों सगे भाई कश्मीर के रामवन में राजमिस्त्री का काम करते थे। वहीं उन्हें सगी बहनों को प्यार हो गया। ये दोनों भाई उन दोनों बहनों को लेकर राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर स्थित अपने घर ले आए। इस बीच, कश्मीर में लड़की के पिता ने पुलिस थाने में बेटियों को भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई।

सुपौल के पुलिस उपाधीक्षक विद्यासागर ने गुरुवार को बताया कि मामले की जांच के दौरान कश्मीर पुलिस यहां आई और दोनों लड़कियों को बरामद कर तबरेज और परवेज को गिरफ्तार कर लिया। कश्मीर पुलिस कानूनी कागजी कार्रवाई करने के बाद दोनों गिरफ्तार युवकों को अपने साथ कश्मीर ले गई।

उन्होंने बताया कि आरोपियों का कहना है कि उन्होंने रजामंदी से लड़कियों से विवाह किया है।

(आईएएनएस)


बिहार: भाजपा मंत्री का अजीब बयान, कहा- इस जाति के थे भगवान शिव और हनुमान

बिहार: वैशाली में छेड़खानी का विरोध करने पर तेजाब से हमला, एक ही परिवार के 13 लोग घायल

This post was last modified on August 29, 2019 3:40 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022