मध्यप्रदेश : महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताने पर बीजेपी ने प्रवक्ता को पार्टी से किया निलंबित

Follow न्यूज्ड On  

लोकसभा चुनावों के बीच विवादित बयानों का भी दौर जारी है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर अभी विवाद थमा भी नहीं था कि भाजपा के एक और नेता ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दे दिया। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने अपने फेसबुक पोस्ट में महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बता दिया। सौमित्र के इस पोस्ट के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर‍ दिया है।

पार्टी ने अनिल सौमित्र को पत्र जारी कर लिखा है कि सोशल मीडिया के माधयम से आपने पार्टी की छवि को धूमिल किया है जिसके लिए आपको पार्टी के प्राथमिक सदयता से निलंबित किया जाता है।

 

साध्वी प्रज्ञा के गुरुवार को नाथराम गोडसे को लेकर दिए गए बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद साध्वी ने देर शाम अपने बयान पर माफी भी मांग ली थी। सौमित्र का यह पोस्ट देर रात आया है। अनिल सौमित्र ने शुक्रवार सुबह अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, ‘राष्ट्रपिता थे, लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के। भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे करोड़ों पुत्र हुए, कुछ लायक तो कुछ नालायक।’ हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में महात्मा गांधी तो नहीं लिखा लेकिन संकेत साफ थे।

आपको बता दें कि इससे पहले अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने गोडसे को लेकर विवादित बयान दिया था।

This post was last modified on May 17, 2019 3:38 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022