Bochahan Vidhan Sabha Seat: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है। अब तमाम राजनीतिक दल अगले चरण के चुनाव के प्रचार में जोरों से जुड़े हुए है। इस बार नए गठजोड़ की वजह से अलग सियासी समीकरण सामने आ रहे हैं। बोचहां विधानसभा सीट पर टक्कर वीआईपी उम्मीदवार और RJD के होगी।
2015 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय और स्थानीय दलों की चुनौती के बीच एक निर्दलीय महिला उम्मीदवार ने विजय हासिल की। निर्दलीय उम्मीरवार बेबी कुमारी ने रमई राम को हराकर जीत दर्ज की। राष्ट्रीय जनता दल को छोड़ रमई राम ने जनता दल युनाइटेड के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 63 साल के रमई राम 8 बार बोचहां सीट से विधायक रह चुके हैं।
2015 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार बेबी कुमारी ने 8 बार के विधायक रमई राम को हार का स्वाद चखाया था। जदयू के टिकट पर मैदान में उतरे बेबी कुमारी को 67,720 वोट मिले थे। वहीं रमई राम के पक्ष में 43,590 वोट आए थे।
इस सीट पर मुस्लिम, यादव और भूमिहार मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। वहीं इसके बाद पासवान, रविदास और कोइरी जातियां आती हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव की सूची के अनुसार, बोचहां विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,52,407 वोटर्स हैं। जिनमें से 1,34,142 पुरुष और 1,18,262 महिलाएं शामिल हैं।
वाआईपी – मुसाफिर पासवान
आरजेडी – रमई राम
जाप – अमर आजाद
बीएसपी – लाल बाबू पासवान
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Beby Kumari | IND | 67720 | Ramai Ram | JD(U) | 43590 |
2010 | Ramai Ram | JD(U) | 61885 | Musafir Paswan | RJD | 37758 |
2009 | Musafir Paswan | RJD | 39968 | Ramal Ram | JD(U) | 35942 |
OCT 2005 | Ramai Ram | RJD | 46861 | Shiv Nath Chaudhary | JD(U) | 41081 |
FEB 2005 | Ramai Ram | RJD | 50956 | Shiv Nath Choudhary | JD(U) | 33432 |
2000 | Ramai Ram | RJD | 77031 | Musafir Paswan | JD(U) | 22863 |
1995 | Ramai Ram | JD | 74273 | Mushafir Paswan | SAP | 28147 |
1990 | Ramai Ram | JD | 66280 | Ram Pratap Niraj | INC | 27854 |
1985 | Ramai Ram | LKD | 20303 | Hari Lal Ram | INC | 17996 |
1980 | Ramai Ram | JNP(JP) | 17663 | Righan Ram | CPI | 13752 |
1977 | Kamal Paswan | JNP | 32030 | Hari Lal Ram | INC | 10810 |
1972 | Ramai Ram | HSD | 13531 | Hari Lal Ram | IND | 12798 |
1969 | Sitaram Rajak | SSP | 19042 | Chandramani Lal Chowdhary | INC | 11374 |
1967 | S.R. Razak | SSP | 18049 | C.L. Chaudhary | INC | 11927 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…