बॉलीवुड सेलेब्स ने प्रशंसकों को दीं दशहरा की शुभकामनाएं

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)| दशहरा के इस पावन अवसर पर मंगलवार को करण जौहर, अजय देवगन और निमरत कौर जैसे बॉलीवुड सितारों ने अपने प्रशंसकों को प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं दीं। नवरात्रि के अंतिम दिन देश भर में दशहरा या विजया दशमी का पर्व मनाया जाता है, और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने इस मौके पर अपने प्रशंसकों को बधाई देते हुए ये ट्वीट किए :

करण जौहर : सभी को दशहरा की बधाई! प्यार, रोशनी और सभी प्रकार की बुराइयों पर अच्छाई और मानवता की शानदार विजय।

अजय देवगन : हैप्पी दशहरा।

अर्जुन कपूर : इस दशहरा, आईए अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करने का प्रयास करें और आने वाले साल के उज्जवल होने की कामना करें। सभी को समृद्धि और खुशियों से भरे साल के लिए शुभकामनाएं। हैप्पी दशहरा।

इमरान हाशमी : सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकमानाएं। आपके परिवारों को सुख, समृद्धि और खुशियां प्राप्त हों।

निमरत कौर : सभी को दशहरा की शुभकामनाएं..कामना है कि हम अपने भीतर और आसपास की अच्छाइयों को और अधिक मजबूत और दृढ़ इरादों के साथ सशक्त करें।

मनोज बाजपेयी : हैप्पी दशहरा!

जूही चावला : रावण के पुतले के साथ आपकी जिंदगी की सभी परेशानियां भी जल जाएं। आप सदा सफल और खुश रहें। हैप्पी दशहरा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022