सागर | देश के लगभग हर हिस्से में होली जलाई जा रही है, मगर बुंदेलखंड के सागर जिले का हथखोह एक ऐसा गांव है, जहां होली का जिक्र आते ही लोग डर जाते हैं, क्योंकि एक किवदंती उन्हें याद आ जाती है।
वे होलिका का दहन ही नहीं करते। यहां होली की रात आम रातों की तरह होती है।
सागर जिले के देवरी विकासखंड के हथखोह गांव में होलिका दहन को लेकर न तो उत्साह है और न ही किसी तरह की उमंग। गांव के सरपंच वीर भान बताते हैं, “किवदंती है कि दशकों पहले गांव में होलिका दहन के दौरान कई झोपड़ियों में आग लग गई थी। तब गांव के लोगों ने झारखंडन देवी की आराधना की और आग बुझ गई।”
स्थानीय लोग मानते हैं कि यह आग देवी की कृपा से बुझी थी, लिहाजा होलिका का दहन नहीं किया जाना चाहिए। यही कारण है कि कई पीढ़ियों से उनके यहां होलिका दहन नहीं होता है।
गांव के बुजुर्ग धनु सेन बताते हैं कि उनकी उम्र 85 वर्ष हो गई है, मगर उन्होंने गांव में कभी भी होलिका दहन नहीं देखा। उन्होंने कहा, “लेागों को लगता है कि होली जलाने से झारखंडन माता कहीं फिर नाराज न हो जाएं, इसलिए होलिका दहन नहीं किया जाता है।”
वह आगे बताते हैं, “होलिका दहन भले नहीं होता, मगर यहां के लोग होली खूब खेलते हैं।
झारखंडन माता मंदिर के पुजारी बलराम ठाकुर बताते हैं, “गांव के लोगों के बीच यह चर्चा है कि देवी ने साक्षात दर्शन दिए थे और लोगों से होली न जलाने को कहा था। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। दशकों पहले यहां होली जलाई गई थी, तब बड़ी संख्या में मकान जल गए थे, और लोगों ने जब झारखंडन देवी की आराधन की, तब आग नियंत्रित हुई थी।”
ठाकुर कहते हैं, “यहां के लोगों की आराध्य हैं झारखंडन देवी। यहां लोग अपनी मन्नत पूरी करने विविध धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। लोगों की मनोकामना भी देवी के आशीर्वाद से पूरी होती है। लोग अपने बच्चों का मुंडन कराने भी आते हैं।”
होली पर इन भोजपुरी गानों से जमाएं रंग, दोगुना होगा जश्न
This post was last modified on March 21, 2019 10:38 AM
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…