CGBSE 10th and 12th Topper’s list 2020: 10वीं में प्रज्ञा कश्यप और 12वीं में टिकैश वैष्णव ने किया टॉप, यहां देखें बाकी टॉपर्स की लिस्ट

Follow न्यूज्ड On  

CGBSE 10th and 12th Topper’s list 2020: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ( माशिमं ) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित चिप्स कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परिणाम जारी किए।

इस बार 10वीं में 3,92,163 परीक्षार्थी और 12वीं में 2,77,563 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। छात्र- अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इस साल 10वीं में 73.62% और 12वीं में  78.59% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है।

10वीं में 100 फीसदी अंकों के साथ प्रज्ञा और 12वीं में 97.80 फीसदी के साथ टिकेश टॉपर बने हैं। वहीं बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत – 99.33 मार्क्स के साथ दूसरा स्थान कब्जाया है। जबकि बालोद की भारती यादव – 98.67 मार्क्स के साथ तीसरे स्थान पर काबिज रही।

12वीं में मुंगेली के टिकैश वैष्णव टॉपर- 97.80% के साथ पहले नंबर पर रहे। वहीं रायपुर की श्रेया अग्रवाल  97%  मार्क्स के साथ दूसरे स्थान पर रही। तनु यादव तीसरे 96.60% मार्क्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

साल 2020 के नतीजों में10वीं में 73.62% और 12वीं 78.59% छात्र सफल हुए हैं। वहीं  साल 2019 की बात करें तो 10वीं में 68.20 % बच्चे पास हुए थे, जिसमें से 77.77% लड़कियां और 65% लड़के पास हुए थे।

इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 78.59 है। वहीं साल 2019 में 12वीं में पास होने वाले छात्रों का पास होने का प्रतिशत 78.43 था।

अब की बार 10वीं में लड़कियों का प्रतिशत 76.28 और लड़कों का प्रतिशत 70.53 है। जबकि 12वीं की परीक्षा में लड़कियों का प्रतिशत 82.02 और लड़कों का 74.70 प्रतिशत रहा है।

10वीं के टॉपर

10वीं में मुंगेली की प्रज्ञा कश्यप ने 100 फीसदी मार्क्स के साथ किया टॉप

सेकेंड टॉपर-  बेमेतरा की प्रशंसा राजपूत – 99.33 मार्क्स

थर्ड टॉपर – बालोद की भारती यादव – 98.67 मार्क्स

12वीं के टॉपर की लिस्ट 

12वीं में मुंगेली के टिकैश वैष्णव टॉपर

रायपुर की श्रेया अग्रवाल सेकेंड टॉपर

तनु यादव तीसरे स्थान पर

This post was last modified on June 23, 2020 12:06 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022