हरियाणा कांग्रेस नेता हत्याकांड का मास्टरमाइंड कौशल दिल्ली से गिरफ्तार, चार राज्यों की पुलिस के लिए बना था सिरदर्द

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। चार राज्यों की पुलिस को कई साल से छकाने वाला हरियाणा का कुख्यात बदमाश कौशल सोमवार को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया। कौशल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस पहले से ही जारी हो रखा था। कौशल को दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी हवाईअड्डे से सोमवार तड़के करीब चार बजे तब पकड़ा गया, जब वो विदेश भागने की फिराक में था।

कौशल की गिरफ्तारी से हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने चैन की सांस ली है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले कौशल के ही इशारे पर उसके गुंडों ने फरीदाबाद में हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में हवाई अड्डे से गिरफ्तारी के वक्त कौशल के पास से कई मोबाइल फोन भी मिले हैं। कौशल के खिलाफ करीब आठ महीने पहले से ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो रखा था।

आईएएनएस से बातचीत में फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने कौशल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, साथ ही उन्होंने बताया कि, कुछ ही देर में फरीदाबाद पुलिस आयुक्त के.के. राव कौशल की गिरफ्तारी के बारे में पत्रकारों को बता सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि राव ने सोमवार को फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त का प्रभार ग्रहण किया है। इससे पहले तक के.के. राव हरियाणा एसटीएफ के प्रमुख थे। राव ने फरीदाबाद से हिसार ट्रांसफर करके भेजे गये पूर्व पुलिस कमिश्रनर संजय कुमार के स्थान पर चार्ज ग्रहण किया है।


हरियाणा में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

This post was last modified on August 26, 2019 5:42 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022