हरियाणा में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

  • Follow Newsd Hindi On  

चंडीगढ़, 27 जून (आईएएनएस)| हरियाणा के कांग्रेस नेता विकास चौधरी की फरीदाबाद में एक जिम के बाहर दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। चौधरी (42) कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक तंवर के करीबी माने जाते थे। जिम से बाहर आते समय उन्हें करीब से गोली मार दी गई।

इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने कहा कि घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

 


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)