Chandra Grahan 2020: लगने जा रहा है इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कैसा होगा इसका असर

Follow न्यूज्ड On  

इसी महीने की 30 तारीख को साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण को लगने जा रहा है। इस बार खास बात यह है कि चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2020) कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही पड़ेगा। इस बार लगने वाला यह चंद्रग्रहण उपछाया होगा। चन्द्रग्रहण हिन्दु धर्म में एक धार्मिक घटना है जिसका धार्मिक दृष्टि से बेहद विशेष महत्व है।

जिन चन्द्रग्रहण को नग्न आँखों से नहीं देखा जाता उस चन्द्रग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं होता है। केवल उपच्छाया वाले चन्द्रग्रहण नग्न आँखों से दृष्टिगत नहीं होते हैं इसलिए उनका महत्व नहीं होता है और कोई भी ग्रहण से सम्बन्धित कर्मकाण्ड नहीं किया जाता है। केवल प्रच्छाया वाले चन्द्रग्रहण, जो कि नग्न आँखों से दृष्टिगत होते हैं, उनका धार्मिक महत्व माना गया है।

30 नवंबर 2020 को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और शाम 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा। पूर्णिमा तिथि को रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में ये चंद्र ग्रहण होगा।

एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में साल का ये आखिरी चंद्रग्रहण दिखाई देगा। भारत में ये चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण के शुरु होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। लेकिन ये चंद्र ग्रहण एक उपछाया ग्रहण है और ये भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य भी नहीं होगा। उपछाया होने के कारण ये चन्द्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। शास्त्रों में उपछाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं माना जाता है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022