Chanpatia Vidhan Sabha Seat: चनपटिया विधानसभा पर इस बार बीजेपी (BJP) और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। बीजेपी के टिकट पर यहां से उमाकांत सिंह मैदान में हैं। वहीं, महागठबंधन के धड़े से यह सीट कांग्रेस (Congress) के खाते में गई और उसने यहां से अभिषेक रंजन को अपना उम्मीदवार बनाया है।
चनपटिया विधानसभा सीट पहले बेतिया लोकसभा का हिस्सा हुआ करता थी। लेकिन साल 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद इस सीट में बदलाव हुआ और इसे पश्चिमी चंपारण संसदीय सीट में शामिल कर लिया गया। इस सीट पर साल 1957 से इस सीट पर चुनाव हो रहे हैं, पहले चुनाव में कांग्रेस की केतकी देवी जीतने में सफल रही थी।
साल 2015 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी और जेडीयू (JDU) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। बीजेपी प्रत्याशी प्रकाश राय ने जेडीयू के एनएन सैनी को महज 464 वोट से हराया था।
इस सीट पर ब्राह्मण और यादव का खासा दबदबा है। हालांकि यहां मुस्लिम वोटरों की भी अच्छी संख्या हैं, वहीं, भूमिहार और कोइरी भी अहम भूमिका में हैं।
कुल वोटर: 2.63 लाख
पुरुष वोटर: 1.42 लाख (54.2%)
महिला वोटर: 1.21 लाख (45.7%)
ट्रांसजेंडर वोटर: 10 (0.004%)
बीजेपी – उमाकांत सिंह
कांग्रेस – अभिषेक रंजन
रालोसपा – संतोष कुमार गुप्ता
आजाद समाज पार्टी – रविसागर भारती
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Prakash Rai | BJP | 61304 | N. N. Sahi | JD(U) | 60840 |
2010 | Chandra Mohan Rai | BJP | 44835 | Ejaj Hussain | BSP | 21423 |
OCT 2005 | Satish Chandra Dubey | BJP | 42960 | Vishwa Mohan Sharma | INC | 22086 |
FEB 2005 | Satish Chandra Dubey | BJP | 27642 | Sharfuddin Shekh | SJP(R) | 11426 |
2000 | Krishna Kumar Mishra | BJP | 22617 | Sharafuddin Shekh | SJP(R) | 21058 |
1995 | Birbal Sharma | CPI | 31858 | Bharat Rai | INC | 15819 |
1990 | Krishna Kumar Mishra | JD | 20921 | Virbal Sharma | CPI | 17858 |
1985 | Birbal Sharma | CPI | 17641 | Prabhat Kishore Dwevedi | INC | 14472 |
1980 | Virbal Sharma | CPI | 22989 | Prabhat Kishore Dwivedi | INC(I) | 16821 |
1972 | Umesh Prasad Verma | INC | 20615 | Vir Singh | SOP | 15436 |
1969 | Vir Singh | SSP | 11655 | Dinesh Prasad | BJS | 8272 |
1967 | P.K. Mishra | INC | 7962 | V. Singh | SSP | 6253 |
1962 | Pramod Kumar Mishra | INC | 15293 | Pawan Kumar Mishra | IND | 6312 |
1957 | Ketaki Devi | INC | 13423 | Satyanarain Prasad | CNPSPJP | 2592 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…