झारखंड: चतरा में दो नाबालिग लड़कियों को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरे हजारों लोग

Follow न्यूज्ड On  

देश में महिलाओं के खिलाफ हैवानियत की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला झारखंड के चतरा जिले का है। यहाँ दो नाबालिग बेटियों को न्याय दिलाने के लिए शुक्रवार को पूरा पिपरवार कोयलांचल सड़क पर उतर आया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बेटियों को न्याय दिलाने के लिए हजारों महिलाएं सड़क पर उतरीं। लोगों ने ‘पुलिस प्रशासन हाय हाय’, ‘हत्यारों को फांसी दो’, ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाये।

दरअसल, चतरा जिला में पिपरवार थाना क्षेत्र की टीएमएच कॉलोनी की दो बच्चियां अपने भाई के साथ लकड़ी चुनने जंगल में गयीं थी। तीनों बच्चे दिन भर लापता रहे। गुरुवार सुबह जंगल में ग्रामीणों ने एक घायल बच्चे को देख। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने पर बच्चे ने तीन लोगों के नाम बताये। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने उन तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से एक 12 वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया। 10 साल की दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। उसे इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। लेकिन, रांची ले जाने के क्रम में दूसरी बच्ची ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बच्चियों की मौत से आक्रोशित लोग गुरुवार को ही पिपरवार थाना पहुंच गये। आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। मामला बिगड़ता देख आइटीबीपी के जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे लोगों का गुस्सा और भड़क उठा। उन्होंने पुलिस की बस के शीशे तोड़ दिये। बाजार बंद करा दिये। कोयले की ढुलाई भी बंद करवा दी।

बच्चियों के खिलाफ दरिंदगी से लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा है कि पूरा कोयलांचल ठप हो गया है। चारों ओर से लोग पिपरवार पहुंच रहे हैं और दोषी को जनता के हवाले करने की मांग कर रहे हैं। लोगों ने थाना को घेर रखा है। थाना के बाहर अर्द्धसैनिक बल की टुकड़ी को तैनात कर दिया गया है। वहीं पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को पिपरवार से बाहर ले जाकर पूछताछ कर रही है। इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रदर्शन को शांत करने के लिए प्रशासन की ओर से अब तक कोई पहल नहीं हुई है। हालाँकि, पुलिस का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं।


बिहार: कॉलेज छात्रा को सीनियर ने झूठे प्यार में फंसाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

This post was last modified on December 13, 2019 7:19 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022