Chhatisgarh Formation Day: आज ही के दिन मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ बना था नया राज्य, ऐसे पड़ा था नाम

Follow न्यूज्ड On  

मध्य प्रदेश से अलग होकर 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ नए राज्य के तौर पर अस्तित्व में आया था। इस साल राज्य स्थापना दिवस पर एक नवंबर से शुरू होने वाले राज्योत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। पहले कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस कार्यक्रम में आने वाली थीं, लेकिन स्वास्थ्यगत कारणों से उनका आना रद्द हो गया है। छत्‍तीसगढ़ राज्‍योत्‍सव समारोह में प्रदेश की लोक संस्कृति और लोक कलाओं का मंचन किया जाता रहा है। यहां हम आपको छत्तीसगढ़ से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां आपके साथ साझा कर रहे हैं।

भगवान श्रीराम का ननिहाल

छत्तीसगढ़ राज्य का प्राचीन नाम कौशल राज्य है। इसे त्रेता युग में जन्मे भगवान श्रीराम का ननिहाल भी कहा जाता है। 300 साल पहले यहां के गोंड जनजाति के शासनकाल के दौरान इसे छत्तीसगढ़ नाम मिला था। कहा जाता है कि गोंड राजाओं के यहां 36 किले थे। किलों को गढ़ भी कहा जाता है। यही वजह है कि पहले इस क्षेत्र और बाद में अलग राज्य का नाम छत्तीसगढ़ पड़ा।

ऐसे पड़ा छत्तीसगढ़ नाम

छत्तीसगढ़ के नाम को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। पूर्व में अलग-अलग जगह इस नाम का उल्लेख हुआ है। इस बात के भी प्रमाण मिले हैं कि लगभग 500 साल पहले 14वीं शताब्दी में साहित्यकार भी अपनी रचनाओं में छत्तीसगढ़ का प्रयोग किया करते थे। इतिहासकार बताते हैं कि साल 1497 में पहली बार छत्तीसगढ़ शब्द का प्रयोग खैरागढ़ के कवि दलरामराव ने किया। दलरामराव ने अपनी एक कविता में छत्तीसगढ़ शब्द का प्रयोग किया था। इसके बाद दूसरे कवियों-लेखकों ने भी अपनी रचनाओं में इस शब्द का इस्तेमाल किया था।

सरकारी दस्तावेजों में पहली बार छत्तीसगढ़ शब्द का जिक्र साल 1820 में मिलता है। इतिहास के जानकार बताते हैं कि तब एक अंग्रेज अधिकारी एग्न्यू की रिपोर्ट में क्षेत्र को छत्तीसगढ़ प्रोविंस लिखा गया था। कालांतर में इसे छत्तीसगढ़ प्रांत कहा गया। यह रिपोर्ट पारिवारिक जनगणना की थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक तब के छत्तीसगढ़ में 1 लाख 6 सौ तिरपन परिवार रहा करते थे।

छत्तीसगढ़ राज्य के आंदोलन से जुड़ी छत्तीसगढ़ समाज पार्टी कि किताब में भी राज्य के नाम का जिक्र है। इस किताब के मुताबिक 15वीं श्ताब्दी में छत्तीसगढ़ नाम बोला-सुना जाने लगा था। छत्तीसगढ़ नाम को लेकर यह भी कहा गया है कि प्रदेश के 18-18 गढ़ शिवनाथ नदी के उत्तर और दक्षिण में स्थित थे, जिनपर कल्चुरी राजाओं का कब्जा था, इन्हीं की वजह से यह नाम मिला। हालांकि 36 में से अधिकांश गढ़ों के अवशेष वर्तमान में नहीं मिलते।

साल 2000 में जब राज्य का गठन किया गया तब छत्तीसगढ़ देश का 26वां राज्य बना। अजित जोगी छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री बने और डीएन सहाय प्रदेश के पहले राज्यपाल नियुक्त किये गए। बीजेपी के डॉ रमन सिंह लगातार तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वहीं कांग्रेस के भूपेश बघेल राज्य मुख्यमंत्री हैं।


मध्य प्रदेश मना रहा है 64वां स्थापना दिवस, जानिये राज्य का इतिहास एवं इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य

This post was last modified on November 1, 2019 10:02 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022