छग : नक्सलियों ने 3 ग्रामीणों की हत्या कर शव सड़क पर फेंके

Follow न्यूज्ड On  

 कांकेर, 22 जनवरी (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा पर बस्तर संभाग के कांकेर जिले के गढ़चिरौली कसनसूर गांव में नक्सलियों ने सोमवार देर रात मुखबिरी के शक में तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी।

 कांकेर पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने बताया कि कसनसूर गांव में नक्सलियों ने सोमवार को देर रात मुखबिरी के शक में तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी। नक्सलियों ने गांव में दहशत फैलाने के लिए तीनों ग्रामीणों की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है।

नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पर्चा और बैनर लगाया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पिछले साल 40 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस को इनकी खबर इन्हीं ग्रामीणों ने दी थी।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022