लोकसभा चुनाव: चंडीगढ़ में हर पोलिंग बूथ पर होंगे तीन ईवीएम, ये है वजह

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में रविवार को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्येक मतदाता केंद्रों पर तीन ईवीएम की व्यवस्था की गई है। एक ईवीएम में केवल 16 नाम ही शामिल किए जा सकते हैं, इसलिए चुनाव आयोग ने यहां के 36 लोकसभा प्रत्याशियों और इनमें से कोई नहीं(नोटा) विकल्प के लिए तीन ईवीएम मशीनों की व्यवस्था की है।

शहर के 191 मतदाता केंद्रों में 597 बूथ बनाए गए हैं।

यहां इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस की तरफ से चार बार सांसद रह चुके पवन कुमार बंसल(70), भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मौजूदा सांसद किरण खेर(66), आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन (78) चुनाव मैदान में हैं।

पूर्व रेलवे मंत्री बंसल 2014 के चुनाव में करीब 70,000 मतों से खेर से हार गए थे। उन्होंने कहा कि खेर शहर के निवासियों और यहां तक कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क स्थापित करने में विफल रही।

वहीं खेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर निर्भर हैं, आप के धवन ने जबकि ‘वादा बनाम प्रदर्शन’ को अपना चुनावी मुद्दा बनाया है।

उपायुक्त सह पीठासीन अधिकारी मंदीप सिंह बरार के अनुसार, यहां 3,41,640 पुरुष, 3,04,423 महिला मतदाता एवं 21 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

बरार ने आईएएनएस से कहा कि इनमें से 17,598 मतदाता 18-19 आयु वर्ग समूह के हैं।

This post was last modified on May 18, 2019 8:01 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022