भाजपा ने कहा- भ्रष्टाचार के लिए जेल जाएंगे चंद्रबाबू नायडू

Follow न्यूज्ड On  

 विजयवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव व आंध्र प्रदेश के सह प्रभारी सुनील देवधर ने यहां रविवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू दो साल में भ्रष्टाचार के लिए जेल जाएंगे।

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) शासन के दौरान बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी को जांच व कार्रवाई के लिए केंद्र को फाइलें भेजना चाहिए। वह भाजपा सदस्यता अभियान के हिस्से के तौर पर आयोजित किए गए एक समारोह में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “केंद्र द्वारा दिया गया धन लोगों तक नहीं पहुंचा है। पैसा कहां चला गया? इसकी वसूली की जानी है। यह चोरी जनता व केंद्र सरकार के ध्यान में लाई जानी चाहिए। फाइलों को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जांच व कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।”

देवधर ने कहा कि जगन रेड्डी ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया है, उन्हें तेदपा सरकार के दौरान भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करनी चाहिए।

गुंटूर में एक बैठक के दौरान भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि पार्टी तेलंगाना की तरह आंध्र प्रदेश में मजबूत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा को अब तेलंगाना में विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा, “पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा को मजबूत बनाने व विकल्प बनाने की चुनौती को स्वीकार करनी चाहिए। आप को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पार्टी 2024 में राज्य में सत्ता आए।”

इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की तरह तेदेपा भी खाली हो जाएगी, क्योंकि इसके बहुत से नेता भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने विजयवाड़ा में कहा कि पार्टी नेताओं को आंध्र प्रदेश में भाजपा को सत्ता में लाने का प्रयास करना चाहिए।

This post was last modified on July 14, 2019 10:30 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022