Chocolate Day 2020: गर्लफ्रेंड के साथ यूँ बनाएं चाकलेट-डे यादगार

Follow न्यूज्ड On  

किसी भी चीज की शुरुआत करने से पहले मीठा खाने को शुभ माना जाता है। तो प्यार भरे रिश्ते की शुरुआत हम साथी को चॉकलेट दे कर कर सकते हैं। चॉकलेट न केवल आपके प्यार में मिठास बढ़ाएगी बल्कि इससे आपके रिश्ते में रोमांस का नया स्पार्क आएगा। अगर आप साथी से करीबी बढ़ाना चाहते हैं या अपने सपनों के साथी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो इस चॉकलेट डे कुछ ख़ास तरीके से चॉकलेट के प्रयोग कर अपने दिल की बात बता सकते हैं।

चॉकलेट का स्वाद तो आपके साथी को पसंद आएगा ही लेकिन अगर आप थोड़े शरारत भरे मूड में हैं तो घर के उस कोने में चॉकलेट छिपा दें जहां आपका साथी सोच भी नहीं सकता और साथी को इसे खोजने को कहें। जब उसे चॉकलेट न मिलें तो आप उसे खोज कर दे दें। इसके साथ ही आप उसे लव नोट्स भी दे सकते हैं।

हर सुबह आप अपने साथी को बेड टी तो देते ही होंगे लेकिन क्यों न चॉकलेट डे पर साइड टेबल पर एक प्यार भरे नोट के साथ उनकी पसंदीदा चॉकलेट भी रख दें। यकीन मानिए आपकी ये छोटी सी प्यार भरी कोशिश उनका दिल जीत लेगी।

इस चॉकलेट डे आप चॉकलेट बॉडी पेंट का इस्तेमाल अपने रिश्ते में स्पार्क लाने के लिए कर सकते हैं। सबसे पहले अपने शरीर पर चॉकलेट डे पेंट करें। ये आपके साथी के लिए एक सुखद सरप्राइज होगा।

चॉकलेट का इतिहास

चॉकलेट शब्द के बारे में बहुत सारे तथ्य हैं। कुछ के अनुसार चॉकलेट शब्द मूलतः स्पैनिश भाषा का शब्द है। एजटेक की भाषा नेहुटल में चॉकलेट शब्द का अर्थ होता है खट्टा या कड़वा। चॉकलेट की प्रमुख सामग्री केको या कोको के पेड़ की खोज 2000 पूर्व अमेरिका के वर्षा वनों में की गई थी। इस पेड़ की फलियों में जो बीज होते हैं उनसे चॉकलेट बनाई जाती है। हालांकि इस समय में अफ्रीका के 70 फीसदी कोको की पूर्ति अकेले ही करता है। कहा जाता है कि चॉकलेट की शुरुआत मैक्सिको और मध्य अमेरिका के लोगों ने किया था। 1528 में स्पेन ने मैक्सिको को अपने कब्जे में लिया पर जब राजा वापस स्पेन गया तो वो अपने साथ कोको के बीज और सामग्री ले गया। जल्द ही ये वहां के लोगों को पसंद आ गया और अमीर लोगों का पसंदीदा पेय बन गया।


Valentine Week 2020: प्यार का करना है इजहार, तो जान लें किस दिन मनाया जाएगा कौन सा डे

This post was last modified on February 9, 2020 6:29 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022