कोरोना वायरस: मास्क न पहनने पर दिल्ली में 137 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Follow न्यूज्ड On  

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्‍ली में फेस मास्‍क अनिवार्य कर दिए गए हैं। घर के बाहर कदम रखने वाले हर एक शख्‍स को मुंह पर मास्‍क लगाना होगा। दिल्ली पुलिस ने बिना मास्क लगाए बाहर निकले 137 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने ये केस IPC की धारा 188 के तहत दर्ज किये हैं।

दिल्ली पुलिस मुख्यालय सूत्रों के अनुसार, ये 137 मामले उत्तर पश्चिम, दक्षिणी, उत्तरी, बाहरी और शाहदरा जिलों में दर्ज किए गए। सबसे ज्यादा मास्क न पहनने वाले 32 लोगों के खिलाफ उत्तर पश्चिमी दिल्ली जिले में चालान काटे गए। इसी तरह मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने वाला दक्षिणी दिल्ली जिला दूसरे नंबर पर रहा। यहां पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर 23 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इसी तरह उत्तरी और बाहरी दिल्ली जिले में क्रमश: 20 और 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। ये सभी लोग मास्क नहीं पहने थे।

दिल्ली मरकज से लौटे एयू प्रोफेसर ने छिपाई यात्रा विवरण, मामला दर्ज

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने शब-ए-बारात के दौरान कानून का पालन न करने वाले 240 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई महरौली थाना पुलिस ने की। यहां पुलिस ने 240 लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई करके छोड़ दिया।

गौरतलब है कि दिल्‍ली में कुल 23 कोरोना हॉट स्‍पॉट चिह्नित किए गए हैं। इन सभी इलाकों को फिलहाल सील कर दिया गया है। इन इलाकों में किसी को घुसने या बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है।

दिल्ली में कोरोना के कुल 903 मामले

दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 903 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 584 केस मरकज़ से जुड़े हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 183 मामले सामने आए हैं, जिनमें 154 मरकज़ से जुड़े हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 2 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक कुल 14 मौतें हुई हैं। जबकि कुल 26 लोग ठीक हुए हैं।

भारत में 6761 हुए कोरोना मरीज

आपको बता दें कि आज देश में करोना से मरने वाले रोगियों की संख्या 206 पहुँच गई है। जबकि गुरुवार की शाम यह 169 थी। एक दिन में सर्वाधिक 37 मौतें हुई हैं। इस प्रकार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6761 तक पहुंच गई। जबकि गुरुवार की शाम यह 5865 थी।


गलती से भी न खोलें Coronavirus से जुड़ी ये फर्जी वेबसाइट, दिल्ली पुलिस ने जारी की लिस्ट

This post was last modified on April 10, 2020 8:42 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022