Coronavirus Live Updates: भारत में कोरोना पीड़ितों की संख्या 1.18 लाख के पार, 3583 लोगों की मौत

Follow न्यूज्ड On  

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी पूरी दुनिया के लिए बड़ी त्रासदी साबित हो रही है। अब तक इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 3.2 लाख से ज्यादा हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इस समय संक्रमितों का आंकड़ा 1.12 लाख से ऊपर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 1,18,447 हो गई है। 66,330 लोग अभी भी देश में कोरोना पॉजिटिव हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6088 नए मामले सामने आए हैं और 148 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 3435 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 48,534 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन का चौथा चरण (Lockdown 4.0) शुरू हो चुका है। लॉकडाउन 4.0 में बस, प्लेन, मेट्रो, सैलून, दुकानें, मॉल्स व अन्य छूटों से जुड़ी जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ….

यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Outbreak) से संबंधित सभी अपडेट्स…

Live Blog

8:11PM
22 May, 20
उत्तर प्रदेश में 263 नए मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोना के ऐक्टिव केस 2243 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 263 नए मामले मिले हैं। अब तक 3238 लोग ठीक हुए हैं और राज्य में 138 लोगों की मौत हुई हैः प्रिंसिपल सेक्रटरी हेल्थ

8:07PM
22 May, 20
15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के लिए अडवांस रिजर्वेशन बढ़ाकर 30 दिन किया गया

15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के लिए अडवांस रिजर्वेशन पीरियड सात दिन से बढ़ाकर 30 दिन किया गया। अब एक महीने पहले ही ले सकते हैं टिकट।

8:07PM
22 May, 20
मुंबई के धारावी में आज 53 नए कोरोना मरीज पाए गए

मुंबई के धारावी में आज 53 नए कोरोना मरीज पाए गए। यहां संख्या बढ़कर 1478 हो गई है। अब तक 57 लोगों की जान जा चुकी है।

8:06PM
22 May, 20
महाराष्ट्र में एक दिन में मिले सबसे ज्यादा 2940 नए केस

महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़ा रेकॉर्ड, एक दिन में मिले सबसे ज्यादा 2940 नए केस। राज्य में आंकड़ा बढ़कर 44582 हुआ।

8:06PM
22 May, 20
पंजाब में कोरोना के 2029 केस

पंजाब में कोरोना के 2029 केस हैं जिनमें से 143 ऐक्टिव हैं। अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।

7:56PM
22 May, 20
साउथ वेस्ट दिल्ली के ये 6 इलाके कोरोना संक्रमण की वजह से सील किए गए

7:54PM
22 May, 20
गोवा में कोरोना के कुल मामले 54 हुए

गोवा में कोरोना के दो पॉजिटिव मामले और सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल केस 54 हो गए, जिनमें 38 सक्रिय हैं और 16 ठीक हो चुके हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

7:53PM
22 May, 20
CRPF में पांच और पॉजिटिव मामले

सीआरपीएफ में पांच और पॉजिटिव मामले सामने आए। सभी को एम्स झज्जर में शिफ्ट किया गया। 31 बटालियन के एक कर्मी को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीआरपीएफ में कुल मामले 340 हो गए हैं, जिनमें 125 सक्रिय मामले है, 213 ठीक हो गए, जबकि दो की मौत हो गई हैः सीआरपीएफ

7:53PM
22 May, 20
गुजरातः छह दिन पहले जन्मे जुड़वां भाई और बहन को हुआ कोरोना

गुजरात के मेहसाणा जिले में छह दिन पहले जन्मे जुड़वां भाई और बहन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। 

6:12PM
22 May, 20
तमिलनाडु में आज कोरोना के 786 नए मामले

तमिलनाडु में आज कोरोना के 786 नए मामले सामने आये हैं। इसके साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 14,753 हो गई है: स्वास्थ्य विभाग, तमिलनाडु

6:11PM
22 May, 20
असम में 12 और पॉजिटिव मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 222 हुई

असम में 12 और पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 222 हो गईः स्वास्थ्य मंत्री

6:11PM
22 May, 20
हिमाचल प्रदेश में 12 और नए मामले

हिमाचल प्रदेश में 12 और नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 165 हो गई है, जिनमे 102 सक्रिय हैं।

6:11PM
22 May, 20
बिहार में कोरोना के 118 नए मामले

बिहार में कोरोना के 118 नए मामले और सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2105 हो गई है। 

6:11PM
22 May, 20
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 138 नए मामले

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 138 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 1743 हो गई है, जिनमें 597 लोग ठीक हो गए हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

6:10PM
22 May, 20
केरल में आज कोरोना के 42 नए मामले

केरल में आज कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में एक दिन में कोरोना के ये सबसे अधिक मामले हैं। इन 42 मामलों में से 17 विदेश से लौटे हैं और 21 महाराष्ट्र से। राज्य में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 732 है इसमें 216 सक्रिय मामले हैं: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

6:10PM
22 May, 20
BSF में पिछले 24 घंटे में 24 नए केस, सक्रिय मामलों की संख्या 108 हुई

बीएसएफ में पिछले 24 घंटे में 24 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ बीएसएफ में सक्रिय मामलों की संख्या 108 हो गई हैः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) 

2:51PM
22 May, 20
दिल्ली: AIIMS कैंटीन में काम करने वाले एक मेस वर्कर की कोरोना वायरस से मौत

दिल्ली स्थित AIIMS कैंटीन में काम करने वाले एक मेस वर्कर की कोरोना वायरस से मौत। रेजिडेंट डॉक्टरों ने लगाया लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट और सीनियर वार्डन के इस्तीफे की मांग की।

1:27PM
22 May, 20
कोविड-19 : वैश्विक आंकड़ा 51 लाख के पार, 3 लाख 32 हजार से अधिक मौतें

कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 51 लाख के पार पहुंच चुका है। वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 32 हजार से अधिक हो गई है। पढ़ें विस्तार से..

1:23PM
22 May, 20
कोविड-19 : इटली में तीन महीनने बाद मामलों में कमी

इटली में कोरोनावायरस महामारी का ग्राफ तीन महीनों के बाद अब लगातार नीचे गिर रहा है। कोविड-19 संक्रमण का प्रसार 21 फरवरी को देश के उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र में फैलना शुरू हुआ था। सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने गुरुवार को कहा कि देश भर में वर्तमान में कुल संक्रमित लोगों के आंकड़ों में 1 हजार 792 मामलों की कमी के साथ अब यह संख्या 60 हजार 960 हो गई है। पढ़ें विस्तार से..

1:22PM
22 May, 20
जम्मू-कश्मीर के 83000 लोग लॉकडाउन के बीच घर लाए गए

देश में कोविड-19 लॉकडाउन शुरू होने के बाद से जम्मू-कश्मीर सरकार अब तक देश के विभिन्न हिस्सों से 83,000 लोगों को घर वापस ला चुकी है। पढ़ें विस्तार से..

1:21PM
22 May, 20
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 660 नए मामले सामने आए

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 660 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और 14 मौतें हुई हैं। इसके बाद दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 12,319 हो गई है और 208 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। अभी 6,214 सक्रिय मामले हैं।

1:21PM
22 May, 20
छत्तीसगढ़ में 16 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 89 हुई

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना पॉजिटिव के 16 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 89 हो गई है।

1:20PM
22 May, 20
बिहार में 593 मरीज हुए ठीक

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 593 हो गयी है। वहीं राज्य में कोरोना महामारी से अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के सभी 38 जिलों में कोरोना ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को सूबे में 211 नये मामले सामने आये।

1:18PM
22 May, 20
मुंबई: देवेंद्र फडणवीस, भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य पार्टी नेताओं ने राज्य भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सरकार से असंगठित क्षेत्र के किसानों, मजदूरों और श्रमिकों के लिए 50,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा करने की मांग की गई।

1:17PM
22 May, 20
आंध्र प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 62 नए मरीज मिले

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 62 नए मरीज मिले हैं। राज्य नोडल अधिकारी ने बताया कि 728 सक्रिय मामलों सहित कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2514 हो गई है। 

1:17PM
22 May, 20
असम में कोरोना मरीजों की संख्या 214 हुई

असम में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं। असम के मंत्री ने कहा कि राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 214 हो गई है। 

1:16PM
22 May, 20
महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटे में 278 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए

महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 24 घंटे में 278 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1666 हो गई है। 1177 सक्रिय मामले हैं और 473 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं। वहीं, 16 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। 

11:24AM
22 May, 20
ओडिशा में कोरोना वायरस के 86 नए मामले

ओडिशा में कोरोना वायरस के 86 नए मामले सामने आए हैं। ओडिशा स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1189 हो गई है। 

11:24AM
22 May, 20
राजस्थान में कोरोना के 54 नए मामले किए गए दर्ज

राजस्थान में आज सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस के 54 नए मामले दर्ज किए गए हैं और एक संकमित की मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कुल मरीजों की संख्या अब 6281 हो गई है जिसमें 2587 सक्रिय मामले और 152 मौतें शामिल हैं।

11:24AM
22 May, 20
कर्नाटक में मास्क न लगाने पर लगेगा 200 रुपये का जुर्माना

कर्नाटक चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा कि कल 11,449 टेस्ट किए गए। हमने 31 मई से पहले 10 हजार टेस्ट रोजाना करने का लक्ष्य पार कर लिया है। कालाबुर्गी में कल 10 हजार टेस्ट किए गए। कर्नाटक सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क/मुंह कवर न करने पर 200 रुपये का जुर्माना तय किया है।

11:24AM
22 May, 20

पिछले 24 घंटे में 6088 नए मामले सामने आए हैं और 148 लोगों की मौत हुई है।

11:24AM
22 May, 20
देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 118447 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,447 हो गई है। जिसमें से 66, 330 सक्रिय मामले हैं, 48,534 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 3,583 लोगों की मौत हो चुकी है।

    This post was last modified on May 23, 2020

    Share

    Recent Posts

    जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

    नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

    March 19, 2024

    बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

    इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

    March 12, 2024

    BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

    अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

    July 17, 2023

    जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

    पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

    November 18, 2022

    KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

    राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

    September 23, 2022