Cyclone Nisarga Live Updates: महाराष्ट्र के अलीबाग में समुद्र तट से टकराया चक्रवाती तूफान निसर्ग, सैकड़ों पेड़ गिरे, तटीय भागों में जोरदार बारिश

Follow न्यूज्ड On  

WEATHER FORECAST TODAY, CYCLONE NISARGA LIVE UPDATES, HEAVY RAIN ALERT: चक्रवाती तूफान निसर्ग (Cyclone Nisarga) महाराष्ट्र और गुजरात के तटों की ओर बड़ी तेजी से बढ़ रहा हैआज दोपहर में मुंबई से 100 किलोमीटर दूर अलीबाग में तट से यह तूफान टकराएगाइस दौरान 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

इससे भूस्खलन (Landfall) की भी आशंका हैमौसम विभाग के मुताबिक 12 घंटे में चक्रवाती तूफान निसर्ग एक विकराल चक्रवाती तूफान में बदल जाएगाइस दौरान भारी बारिश होने के साथसाथ तेज हवाएं चलेंगी

निसर्ग को लेकर मुंबई (Mumbai) में अलर्ट जारी किया गया हैइस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गुजरात (Gujrat) के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है

सरकार की तरफ से 10,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। इसके साथ ही लोगों को दो दिनों तक अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है। चक्रवाती तूफान के असर के दौरान हवा की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।

इसके असर से मुम्बई, ठाणे और पालघर में तेज बारिश होगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए ज़िलों में एनडीआरएफ की टीम की तैनाती कर दी गई है। महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों समेत अन्य जगहों पर एनडीआरएफ की 30 से ज्यादा टीमें तैनात की गई हैं।

एक अनुमान है कि आज दोपहर निसर्ग दमन और रायगढ़ जिले में अलीबाग के पास हरिहरेश्वर तट को पार करेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए मुम्बई सहित सभी तटीय इलाकों में प्रशासन को चौकसी बरतने के लिए कहा गया है।

कच्चे मकान में रहने वालों को सुरक्षित जगहं पर ले जाने का अभियान तेज कर दिया गया है। साइक्‍लोन निसर्ग की वजह से ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग को हाईअलर्ट पर रखा गया है। फिलहाल मछुआरों के समंदर में जाने पर रोक लगाई गई है।

Live Blog

4:29PM
03 Jun, 20
महाराष्ट्र: रायगढ़ के कुछ इलाकों में मोबाइल सेवाएं बाधित

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कुछ इलाकों में निसर्ग चक्रवात की वजह मोबाइल सेवाएं बाधित हुई हैंः निधि चौधरी, डीएम

3:05PM
03 Jun, 20
गुजरात: द्वारका में समुद्र में उठ रही ऊंची-ऊंची लहरें

गुजरात के द्वारका में समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। आपको बता दें कि तूफान अब अलीबाग से मुंबई की तरफ बढ़ रहा है और इसके बाद गुजरात की तरफ बढ़ेगा।

3:04PM
03 Jun, 20
तूफान की वजह से अलीबाग में 110 किमी की स्पीड से हवाएं चल रही हैं

चक्रवाती तूफान निसर्ग की दस्तक के बाद अलीबाग में तबाही का नजारा। तूफान की वजह से अलीबाग में 110 किमी की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। कई बड़े पेड़ इस तूफान की जद में आकर धराशायी हो गए हैं। समुद्र में भी ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं।

2:00PM
03 Jun, 20
थोड़ी देर में मुंबई पहुंच जाएगा चक्रवाती तूफान निसर्ग

चक्रवाती तूफान निसर्ग अब अलीबाग से मुंबई की तरफ बढ़ रहा है। थोड़ी देर में यह मुंबई पहुंच जाएगा। तूफान की आहट में मुंबई में पहले से ही नजर आ रही है। गेटवे ऑफ इंडिया पर समुद्र में भयंकर लहरें उठ रही हैं। ऐहतियातन बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है। मुंबई के कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। कुछ जगहों से पेड़ उखड़ने और गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

1:58PM
03 Jun, 20
Cyclone Nisarg: NDRF की करीब 43 टीमें मुस्तैद

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (NDRF) की करीब 43 टीमें महाराष्ट्र और गुजरात में तैनात की गई हैं। 21 टीम महाराष्ट्र में जबकि 16 टीमें गुजरात में तैनात हैं। करीब एक लाख लोगों को साइक्लोन वाले इलाके से हटाया गया है: एस एन प्रधान, NDRF डीजी

1:57PM
03 Jun, 20
मुंबई में करीब 139 साल बाद आया इस तरह का तूफान

मुंबई में करीब 139 साल बाद इस तरह का तूफान आया है। तूफान की भयावहता को देखते हुए बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है।

1:56PM
03 Jun, 20
निसर्ग की दस्तक के बाद समुद्र में उठ रही ऊंची-ऊंची लहरें

चक्रवाती तूफान निसर्ग की दस्तक के बाद समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। तेज हवाओं की वजह से कहीं पेड़ उखड़ रहे हैं तो कहीं पर छतें हिल जा रही हैं। तूफान के असर की वजह से तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

1:55PM
03 Jun, 20
महाराष्ट्र: अलीबाग में सैकड़ों पेड़ गिरे, तटीय भागों में जोरदार बारिश

महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से निसर्ग के टकराने के बाद तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। बेहद तेज हवाओं के कारण महाराष्ट्र के अलीबाग में सैकड़ों पेड़ गिर गए हैं। चक्रवाती तूफान निसर्ग अलीबाग के तट से ही टकराया है। मुंबई के तटीय इलाकों से लोगों को हटा दिया गया है।

1:47PM
03 Jun, 20
महाराष्ट्र के अलीबाग में समुद्र तट से टकराया चक्रवाती तूफान निसर्ग

चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के अलीबाग में समुद्र तट से टकरा गया है। इस वक्त अलीबाग में तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं और भारी बारिश हो रही है। समुद्र की लहरें भी तेजी से उफान मार रही हैं।

1:47PM
03 Jun, 20

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर समुद्र की लहरें तेजी से उफान मार रही हैं।

11:56AM
03 Jun, 20
महाराष्ट्र के तट से दोपहर तक टकरा सकता है चक्रवात निसर्ग

वर्तमान में चक्रवात निसर्ग महाराष्ट्र में मुंबई के दक्षिण-पश्चिम से लगभग 190 किलोमीटर दूर मंडरा रहा है और बुधवार दोपहर को इसके रायगढ़ जिले से सटे हरिहरेश्वर के पास टकराने की आशंका है। पढ़ें विस्तार से..

11:36AM
03 Jun, 20
देखिए कैसे मुंबई की तरफ बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान 'निसर्ग'
11:35AM
03 Jun, 20
Cyclone Nisarga: तटीय इलाकों पर मौजूद झुग्गियों को हटवाया गया

चक्रवाती तूफान निसर्ग को देखते हुए तटीय इलाकों पर मौजूद झुग्गियों को हटवा दिया गया है। साथ ही बार-बार लोगों से अपील की जा रही है कि समुद्र के किनारे बिलकुल भी मौजदू न रहें।

10:38AM
03 Jun, 20
मौसम विभाग ने बताया कि निसर्ग तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान बन गया है

मौसम विभाग की शुभांगी भूटे ने बताया कि निसर्ग तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान बन गया है। हवा की रफ्तार 100-120 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। पूरे रायगढ़, मुंबई, ठाणे, पालघर में भारी से भारी वर्षा की संभावना है। आज दोपहर 1-3 बजे के बीच ये अलीबाग के दक्षिण में टकराएगा।

10:38AM
03 Jun, 20
महाराष्ट्र के ठाणे के निसर्ग तूफान आने से पहले उत्तन गांव में एनडीआरएफ की टीम

This post was last modified on June 3, 2020

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022