दिल्ली: जिस भ्रष्ट इंजीनियर को नगर निगम ने हटाया, शाजिया इल्मी ने दिलाई उसे BJP की सदस्यता

Follow न्यूज्ड On  

प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषणों में अक्सर भष्टाचार मुक्त भारत की बात करते नजर आते हैं। मगर सत्ता के केंद्र दिल्ली में ही अब भाजपा पर पार्टी में एक भ्रष्ट शख्स को शामिल करने पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल दिल्ली भाजपा ने भ्रष्टाचार में बर्खास्त इंजीनियरों को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। मंगलवार को दिल्ली भाजपा ने एक ऐसे शख्स को पार्टी में शामिल कराया, जिस पर भ्रष्टाचार के इल्जाम साबित होने के बाद उसे जबरन रिटायरमेंट दी गई थी। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में बीते दिनों भ्रष्टाचार के आरोप में 39 इंजीनियरों को जबरन रिटायरमेंट दे दी गई थी, उन्हीं में से एक शराफत अली भी थे।

शाजिया इल्मी ने दिलाई है सदस्यता

इंजीनियर शराफत अली सिविल के पद पर नौकरी करते थे। लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप में नौकरी गंवाने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्हें यह सदस्यता शाजिया इल्मी की मौजुदगी में  ने दिलाई गई। शराफत के साथ अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े लगभग तीन दर्जन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

राजधानी के तीनों निगम पर भाजपा है काबिज

यह भी इत्तेफाक ही है कि राजधानी के तीनों निगम पर भाजपा का राज है। उसमें से एक उत्तरी निगम ने अपने 39 भ्रष्ट अधिकारी को जबरन रिटायर किया था। इन अधिकारियों की भ्रष्टाचार में संलिप्तता को लेकर पहचान हुई थी। लेकिन दिल्ली में जिस तरह से शाजिया इल्मी ने एक पू्र्व भ्रष्ट अधिकारी को पार्टी में शामिल कराया उससे कई सवाल खड़े होते है। इस बीच पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और नगर निगम में स्थाई समिति के चेयरमैन जयप्रकाश ने संकेत दिया है कि वो इस मुद्दे के पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास भी उठाएंगे।

This post was last modified on November 20, 2019 12:13 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022