CAA के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन पर मीनाक्षी लेखी बोलीं- लोग घर चले जाएं तो बेहतर

Follow न्यूज्ड On  

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में करीब एक महीने से शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच बीजेपी नेता और नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि शाहीन बाग के लोग खुद ही घर चले जाएं तो बेहतर है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की वजह से शाहीन बाग के लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इससे वो नाराज हो रहे हैं। इसलिए अच्छा होगा कि प्रदर्शनकारी अब घर चले जाएं।

बता दें कि, CAA के खिलाफ प्रदर्शनकारी शाहीन बाग में बीच सड़क पर 24 घंटे धरना प्रदर्शन करते रहते हैं। इनका कहना है कि सरकार जब तक नागरिकता संशोधन कानून को वापस नहीं लेगी हम सड़क से नहीं हटेंगे।

बीजेपी की दिल्ली इकाई ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार को नई दिल्ली में पार्टी के प्रदेश कार्यालय से राजीव चौक तक एक मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मार्च का नेतृत्व नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने किया। इस मौके पर मीनाक्षी लेखी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि देश में अराजकता और भ्रम का वातावरण बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री बार-बार कह रहे हैं कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए हैं, फिर भी इस मुद्दे पर कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियां देश में लोगों के बीच डर पैदा कर रही हैं।

मीनाक्षी ने कहा, “हमारी सरकार 2014 में आई, जबकि जिन लोगों को नागरिकता मिल रही है वे 2014 के पहले से भारत मे रह रहे हैं। हमारे कार्यकाल में ये लोग नहीं आए थे। हम सिर्फ मानवता के नाम पर उन्हें नागरिकता दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश में धर्म के आधार पर प्रताड़ित किया गया है।”

इस मार्च में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी शिरकत करना था, लेकिन चुनाव समिति की बैठक की वजह से ये नेता नहीं आ पाए। इससे पहले शनिवार को भी देश के दूसरे भागों में भाजपा ने सीएए के समर्थन में रैलियां निकाली। शनिवार को मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में कई जगहों पर नागरिकता कानून के समर्थन में जन जागरण रैलियां निकाली गईं। दिल्ली के कई कॉलेजों में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नागरिकता कानून के समर्थन में रैलियां निकाली गईं।

गौरतलब है कि पांच जनवरी से ही भाजपा नागरिकता कानून के समर्थन में देश भर में अभियान चला रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने सीएए के समर्थन में दिल्ली से जनजागरण अभियान की शुरुआत की थी।


Video: AMU के हिंदी प्रोफेसर ने की CAA-NRC की निंदा, कहा- डर छोड़कर लोग करें संघर्ष

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022