दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली कैंट विधानसभा सीट | Delhi Election 2020: Delhi Cantt Assembly seat

Follow न्यूज्ड On  

Delhi Cantt Assembly seat, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 8 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। दिल्ली कैंट विधानसभा सीट (Delhi Cantt Assembly Seat) इनमें से एक है। यह सीट नई दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2015) में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कमांडो सुरेन्दर सिंह ने बीजेपी (BJP) प्रत्याशी करण सिंह तंवर को हराया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में दिल्ली कैंट सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौजूदा विधायक सुरेन्दर सिंह का टिकट काटकर विरेंद्र सिंह कादियान को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, BJP ने मनीष सिंह को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने संदीप तंवर पर दांव आजमाया है।

दिल्ली कैंट विधानसभा सीट (Delhi Cantt Assembly Constituency) का इतिहास

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (NCT of Delhi) का दिल्ली कैंट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Delhi Cantt seat) नई दिल्‍ली जिले का हिस्‍सा है। यह इलाका सैन्‍य छावनी के लिए मशहूर है। 1914 में इस क्षेत्र में सेना की छावनी लगाई गई। सेना का मुख्‍यालय होने के कारण इस क्षेत्र को ही दिल्‍ली कैंट के नाम से पहचान मिल गई। दिल्‍ली कैंट और अहमदाबाद कैंट को एक साथ अंग्रेजों ने ही बसाया था। इस क्षेत्र में बड़ी संख्‍या में सैन्‍य संस्‍थान और सैनिक स्‍कूल होने के साथ साथ सेना के अधिकारियों के निवास भी हैं।

इस विधानसभा क्षेत्र के लिए पहली बार 1951 में चुनाव कराए गए थे। तब यहां से कांग्रेस के राघवेंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी। इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा की 4-4 बार जीत हुई है। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के सुरेंदर सिंह विधायक हैं। सुरेंदर सिंह यहां से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।

दिल्ली कैंट विधानसभा सीट के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के आधार पर इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 132233 है, जिनमें पुरुष मतदाता 78031 और महिला मतदाता 54191 हैं। पिछले चुनाव में 58.59 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

दिल्ली कैंट विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

सुरेन्दर सिंह, आप – 40133
करण सिंह तंवर, बीजेपी – 28935

हार का अंतर – 11198

दिल्ली कैंट विधानसभा चुनाव 2020 के प्रत्याशी

AAP – विरेंद्र सिंह कादियान
BJP – मनीष सिंह
Congress – संदीप तंवर

मतदान की तारीख: 8 फरवरी

मतदान की तारीख: 11 फरवरी


Delhi Elections 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट एक साथ देखें

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022