दिल्ली कांग्रेस चीफ अनिल चौधरी को पुलिस ने घर में किया डिटेन, मजदूरों को यूपी बॉर्डर पर छोड़ने का आरोप

Follow न्यूज्ड On  

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अनिल चौधरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उनके निवास स्थान से उन्हें हिरासत में लिया गया है। अनिल चौधरी ने ट्विटर पर एक वीडियो भी डाला, जिसमें उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें घर में डिटेन किया है। लेकिन इसकी वजह नहीं बताई है।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जब से लॉकडाउन हुआ है हम निरंतर ग़रीबों, श्रमिकों की मदद कर रहे और ये मदद जारी रहेगी। मोदी और केजरीवाल सरकार चाहे कुछ भी कर ले हमें जरूरतमंदो की मदद करने से कोई नहीं रोक सकता। कांग्रेस के सिपाही यूँ ही मदद करते रहेंगे।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अनिल चौधरी शनिवार से दिल्ली से मजदूरों को अपनी गाड़ियों में भर-भर के पुलिस पिकेट बाय पास करके गाजीपुर के पास छोड़ रहे हैं। जिसके चलते यहाँ मजदूरों की भीड़ लग रही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि प्रवासी मजदूरों को उनके गांव भेजने का एक सिस्टम है जिसे फॉलो नहीं किया जा रहा है। इसलिए पुलिस ने कांग्रेस नेता को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर भी विचार किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि शनिवार शाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रवासी मजदूरों से मुलाकात करने के बाद दिल्ली कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने उन प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद ली थी।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बनाया आश्रय केंद्र

उधर, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय राजीव भवन में अस्थायी आश्रय केंद्र बनाया गया है। इसमें 50 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली से घर लौटने की कोशिश कर रहे मजदूरों को इसमें रखा जाएगा। उन्हें घर भेजने के लिए टिकट की व्यवस्था भी कांग्रेस करेगी।

‘प्रवासी मजदूर सड़कों या रेल की पटरियों पर पैदल न चलें’

बता दें कि दिल्ली सरकार ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रवासी मजदूर सड़कों या रेल की पटरियों पर पैदल न चलें। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को पेश आ रही परेशानियों को खत्म करने के लिए अत्यावश्यक कदम उठाने को कहा है। एक आदेश में कहा गया कि अगर प्रवासी कामगार सड़क या रेल पटरी पर पैदल चलते पाए जाते हैं, तो उन्हें तत्काल नजदीक के शेल्टर होम ले जाकर तब तक उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जानी चाहिए जब तक विशेष ट्रेन या बस से उनके घर जाने का इंतजाम न हो जाए।


सीधे गरीबों की जेब में दें पैसा, पैकेज पर फिर से करें काम : राहुल गांधी

This post was last modified on May 17, 2020 12:49 PM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022