Delhi Election Result 2020: दिल्ली विधानसभा में आठ बिहारी नेताओं की इंट्री, देखें पूरी लिस्ट

Follow न्यूज्ड On  

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आप सब के सामने हैं। आम आदमी पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 62 सीटों पर कब्जा किया, वहीं दूसरे नंबर पर रही भाजपा महज 8 सीटें ही जीतने में सफल रही। वहीं इस चुनाव में बिहारी मूल के नेताओं ने भी जीत का झंड़ा बुलंद किया है। दिल्ली में बड़ी पूर्वांचली आबादी को देखते हुए दलों ने बिहारियों को टिकट देने में कमी नहीं की। आम आदमी पार्टी से लेकर भाजपा से बिहार से जुड़े आठ विधायक निर्वाचित हुए हैं। सबसे ज्यादा बिहारी विधायक आम आदमी पार्टी से जीतकर आए हैं। यहां तक की सबसे अधिक वोटों से जीत का रिकॉर्ड भी बिहार के खाते में ही आया।

संजीव झा

बुराड़ी विधानसभा सीट से आप के टिकट पर लड़े मधुबनी के मूल निवासी संजीव झा ने जदयू प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार को 88 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। दिल्ली की 70 सीटों में यह सबसे बड़ी जीत है। संजीव को 63.22 फीसद वोट मिले।

वंदना कुमारी

शालीमार बाग से आप की विधायक वंदना कुमारी मुजफ्फरपुर जिले के छाप गांव की हैं। दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष रह चुकी वंदना लगातार तीसरी बार जीती हैं। उनके पिता स्व. ब्रज किशोर शर्मा मुजफ्फरपुर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष और कुछ समय के लिए प्रदेश भाजपा में पदाधिकारी थे।

सोमनाथ भारती

मालवीय नगर से आप के विधायक सोमनाथ भारती की यह तीसरी जीत है। भारती नवादा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई हिसुआ हाईस्कूल से की थी। पेशे से अधिवक्ता सोमनाथ भारती आम आदमी पार्टी के पुराने प्रमुख नेताओं में शुमार हैं।

विनय मिश्रा

विनय मिश्रा मधुबनी जिले के सिरियापुर के मूल निवासी हैं। वह पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के पुत्र हैं। केजरीवाल ने उन्हें द्वारिका से प्रत्याशी बनाया था, जहां से उनके पिता भी कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने जाते रहे हैं। विनय का यह पहला चुनाव था।

दिल्ली चुनाव में नीतीश-तेजस्वी ने किया था प्रचार, जानें क्या रहा जदयू-राजद उम्मीदवारों का हाल

ऋतुराज गोविंद

ऋतुराज गोविंद ने किराड़ी से दूसरी जीत दर्ज की है। वह समस्तीपुर जिले के चकदौलत गांव के हैं। हरियाणा से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी अनिल झा को 5654 वोटों से हराया।

राजेश ऋषि

जनकपुरी सीट से आप के टिकट पर विधायक बने राजेश ऋषि पटना के निवासी हैं। जनकपुरी एक तरह से भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है। हालांकि राजेश ने यहां 2015 में भी भाजपा उम्मीदवार को 25 हजार वोटों से ज्यादा के अंतर से हराया था।

दिनेश मोहनिया

संगम विहार से आप के टिकट पर विधायक बने दिनेश मोहनिया का रिश्ता कैमूर से है। मोहनिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू प्रत्याशी शिव चरण लाल गुप्ता को 42522 वोटों से हराया है। दक्षिणी दिल्ली के तहत आने वाले इस सीट से दिनेश मोहनिया दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं।

अभय वर्मा

भाजपा के सात विधायकों में एक अभय वर्मा दरभंगा के रहने वाले हैं। लक्ष्मीनगर से विधायक बने हैं। अभय का परिवार दरभंगा के हराही दक्षिण में रहता है। अभय वर्मा ने आप उम्मीदवार नितिन त्यागी को महज 880 मतों के अंतर से चुनाव में हराया। नितिन त्यागी ने पिछले चुनाव में 4846 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।


क्या दिल्ली के बाद अब बिहार होगी प्रशांत किशोर के लिए नई रणभूमि?

This post was last modified on February 13, 2020 3:17 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022