देश में वन क्षेत्र 13 हजार वर्ग किलोमीटर बढ़ा : जावड़ेकर

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)| केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को यहां कहा कि देश में पिछले चार सालों में 13 हजार वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र बढ़ा है। जावड़ेकर ने यह बात भारत में वनों की स्थिति पर ‘इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019’ जारी करने के दौरान कही।

जावड़ेकर ने कहा कि दुनिया में जिन देशों में वन क्षेत्र बढ़ा है, उनमें भारत आगे हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी नीतियों और जनसहभागिता के कारण देश में वनों का विकास संभव हुआ है।

फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2017 की तुलना में 5,199 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर और ट्री कवर में इजाफा हुआ है। फॉरेस्ट कवर जहां 3,976 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है, वहीं ट्री कवर 1,212 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है।

जावड़ेकर ने कहा कि वैसे पिछले चार वर्षों के दौरान जंगल क्षेत्र 13 हजार वर्ग किलोमीटर बढ़ा है।

उन्होंने कहा, “देश में पेड़ लगाने को लोग पुण्य मानते हैं और पेड़ कटाई के खिलाफ यहां आंदोलन चलते हैं। मुझे खुशी है कि फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की ताजा रिपोर्ट में साबित हुआ है कि दुनिया के चंद देश हैं, जहां जंगल बढ़ा है, उनमें भारत बहुत आगे है।”

भारत में जंगलों की हालत पर फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया हर दो साल पर रिपोर्ट जारी करता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल 7,12,249 वर्ग किलोमीटर फॉरेस्ट कवर यानी वन क्षेत्र है। यह आंकड़ा देश के भौगोलिक क्षेत्र का 21.67 प्रतिशत है। जबकि 95,027 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में ट्री कवर है। यह देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.89 प्रतिशत है।

रिपोर्ट में देश के पांच उन राज्यों को शामिल किया गया है, जहां सर्वाधिक वन क्षेत्र बढ़ा है। इनमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। कर्नाटक में 1025 वर्ग किलोमीटर, आंध्र प्रदेश में 990 वर्ग किलोमीटर, केरल में 823 वर्ग किलोमीटर, जम्मू-कश्मीर में 371 और हिमाचल प्रदेश में 334 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र बढ़ा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ पूर्वोत्तर के पांच राज्यों और पुडुचेरी को छोड़कर अन्य सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वन क्षेत्र बढ़ा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022