धोनी के संन्यास की खबरों पर बोलीं साक्षी, पता नहीं कहां से आती हैं ये खबरें

Follow न्यूज्ड On  

चेन्नई, 31 मई (आईएएनएस)। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने रविवार को कहा है कि भारत के सफलतम कप्तान की इस लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर कोई मौजूदगी नहीं है और इसलिए उनके संन्यास को लेकर जो खबरें आई थी उनको लेकर साक्षी काफी निराश हो गई थीं।

कुछ दिनों पहले हैशटैग धोनीरिटायर सोशल मीडिया पर चर्चा में था, लेकिन जल्द ही यह एक और गलत खबर साबित हुई।

साक्षी ने धोनी की आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स से इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कहा, “इस लॉकडाउन में उनकी सोशल मीडिया पर मौजूदगी नहीं है। मुझे नहीं पता कि ऐसी खबरें कहां से आती है। मुझे नहीं पता।”

जब धोनी के संन्यास की खबरे आई थीं तो साक्षी ने इन खबरों को गलत बताया था।

साक्षी ने ट्विटर पर लिखा था, “यह सिर्फ अफवाहें हैं। मैं समझती हूं कि लॉकडाउन में लोग मानसिक तौर पर असंतुलित हो गए हैं। हैशटैग धोनी रिटायर.. कुछ करो।”

कुछ देर बाद साझी ने इस ट्वीट को हटा दिया था।

धोनी ने आईसीसी विश्व कप-2019 सेमीफाइनल के बाद से क्रिकेट नहीं खेली है और वह तब से आराम के बाद से बाहर चल रहे हैं। इसी कारण उनके संन्यास की खबरें जोर पकड़ती रहती हैं।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022