दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान 38,943 वाहन जब्त

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन के दौरान बिना अनुमति के सड़कों पर चलने वाले 38,943 वाहनों को दिल्ली पुलिस ने जब्त किया। इसमें से कुछ वाहनों को कागजात न होने के कारण जब्त किया गया है।

आधिकारिक डेटा से आईएएनएस को पता लगा कि 25 मार्च से 29 मई के बीच दक्षिण दिल्ली पुलिस जिले से 7,268 वाहनों को जब्त किया गया। नई दिल्ली जिले में सबसे कम वाहन जब्त किए गए। यहां जब्त वाहनों की संख्या 191 है।

दक्षिण पश्चिम जिले में 4,241, द्वारका में 3,620 वाहनों को जब्त किया गया।

मध्य जिले में 3,181 वाहन, रोहिणी में 2,700, पूर्वी दिल्ली में 2,820, उत्तर-पूर्व में 2,718, उत्तर पश्चिम में 1,351, शाहदरा में 1,195, दक्षिण-पूर्व में 1,792 और बाहरी उत्तर जिले में 1,817 वाहनों को पुलिस ने जब्त किया।

उत्तरी दिल्ली पुलिस जिले में 1,832, पश्चिम और बाहरी जिलों में क्रमश: 1,870 और 2,347 वाहनों को जब्त किया गया है।

दिल्ली में 15 पुलिस जिले हैं।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022