दीक्षित की पहले भी हो चुकी थी कई सर्जरी

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)| वयोवृद्ध कांग्रेस नेता 81 वर्षीय शीला दीक्षित का शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

  दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दीक्षित दिल की बीमारी से पीड़ित थी और कई बार उनकी सर्जरी हो चुकी थी। कार्डिएक अरेस्ट होने के बाद उन्हें सुबह 10:30 बजे फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट लाया गया। संस्थान के अध्यक्ष अशोक सेठ के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की।

अस्पताल की ओर से बयान में कहा गया, “उसकी स्थिति अस्थायी रूप से स्थिर हो गई। इसके अलावा उन्हें एक और कार्डियक अरेस्ट आया और तमाम कोशिशों के बावजूद दोपहर 3:55 बजे उनकी मौत हो गई।”

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि दीक्षित जांच कराने के लिए पहले भी अस्पताल आई थी।

एक सूत्र ने बताया, “वह हृदय की समस्या से पीड़ित थी, जिसके लिए उनकी सर्जरी भी हो चुकी थी। लगभग 10-12 दिन पहले वह एक जांच के लिए अस्पताल आई थी। तब उन्हें एक दिन के लिए भर्ती किया गया था।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022